ब्लूमिंगडेल स्कूल में स्वतंत्रता दिवस ध्वजारोहण औऱ सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाया

WhatsApp-Image-2024-08-15-at-15.38.04
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। ब्लूमिंगडेल स्कूल परिसर में 78वां स्वतंत्रता दिवस अत्यंत ही हर्षोल्लास से मनाया गया। इस मौके पर छात्रों ने अनेक कार्यक्रमों के माध्यम से देशप्रेम की भावना अभिव्यक्त की। कार्यक्रम का आगाज़ मुख्यातिथि एवं ब्लूमिंगडेल स्कूल ग्रुप की अध्यक्षता पम्मी मेंहदीरत्ता व निदेशक ज्योति मेंहदीरत्ता द्वारा ध्वजारोहण के साथ किया गया। इसी के साथ ही छब्ब् के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में गार्ड ऑफ ऑनर प्रसतुत किया। गार्ड ऑफ ऑनर के उपरांत विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रीयत से ओत-प्रोत विभिन्न रंगारंग प्रस्तुतियाँ पेश की गई साथ ही उपस्थित अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के पूजन के साथ राष्ट्रीय महापुरूषों की तस्वीरों को माल्यार्पित किया गया। इस श्रृंखला में बच्चों ने देशभक्तिगीत लोकनृत्य, काव्यपाठ, लघुनाटिका एवं भाषण आदि प्रस्तुत किए। छात्रों द्वारा तैयार ये सभी कार्यक्रम अत्यंत ही मंत्रमुग्ध करने वाले रहे, देशभक्ति गीत एवं लघुनाटिका आदि के माध्यम से बच्चों ने सभी के सम्मुख स्वतंत्रता संग्राम का दृश्य उपस्थित कर दिया। इन सभी कार्यक्रमों के दौरान तालियों की गड़गड़ाहट ने सभी में देश के प्रति प्रेम व बलिदान की भावना को जाग्रत कर दिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इस मौके पर छब्ब् प्रभारी अपर्णा यादव के दिशा निर्देशन में कैडेट्स ने देशभक्ति की भावना से परिपूर्ण लघु नाटिका भी प्रस्तुत की। घर से दूर सरहद पर देश के लिये प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों से सम्बंधित इस प्रस्तुति के दौरान सभी दर्शकों की आँखें नम हो उठी। इस अविस्मरणीय अवसर पर स्कूल अध्यक्षा पम्मी मेंहदीरत्ता ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता दिवस के बारे में जानकारी दी एवं सभी छात्रों को महापुरूषों के बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य संजीव सिंह राठौर ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए देश को स्वतंत्र कराने हेतु बलिदान करने वाले महापुरूषों की संघर्षगाथा से अवगत कराया एवं उन्हें भी देशभक्ति व देश के प्रति हमारे कर्तव्य निभाने के लिए जागरूक किया। इस सुअवसर पर निदेशक ज्योति मेंहदीरत्ता, मैनेजिंग हेड ईशान मेंहदीरत्ता, श्वेता मेंहदीरत्ता, प्रधानाचार्य संजीव सिंह राठौर, सौरभ गांगुली, कॉर्डिनेटर अंजला सोनी, मृणाल सक्सेना, एवं समस्त विद्यालय परिवार ने उपस्थित रहकर राष्ट्र के प्रति सम्मान को प्रस्तुत कर बच्चों के मनोबल को बढ़ाया एवं बच्चों को मिठाई वितरित कर कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights