बरेली । अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के अध्यक्ष मुकेश सक्सेना की अध्यक्षता में 78 वीं स्वन्त्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भारत माता की महा आरती हुई। आरती के कार्यक्रम में शामिल अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उत्तर प्रदेश के महासचिव विपिन जौहरी ने कहा स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर, मैं भारत के नागरिकों के साथ एकजुट हो कर सभी ज्ञात और अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों को कृतज्ञता पूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उनके असंख्य बलिदानों से, भारत ने विश्व समुदाय में अपना स्वाभिमान-पूर्ण स्थान फिर से प्राप्त किया। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा प्रांतीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र वीनू सिन्हा और अध्यक्ष मुकेश सक्सेना ने 78 वीं स्वतंत्रता दिवस की सभी को बधाई दी। महा आरती में पार्षद सतीश कातिब, संरक्षक अखिलेश सक्सेना, अध्यक्ष मुकेश सक्सेना, बरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश सक्सेना, निर्भय सक्सेना, सुधीर मोहन, महिला जिला अध्यक्ष मीरा मोहन, कोषाध्यक्ष श्यामदीप सक्सेना, उपाध्यक्ष हिमांशु सक्सेना, सचिब सुनील कुमार सक्सेना, युवा अध्यक्ष अमित आनंद, युवा कोषाध्यक्ष संजीब कुमार सक्सेना, महानगर अध्यक्ष अतुल सक्सेना और प्रीति सक्सेना, पी के सक्सेना, योगेश सक्सेना, सुधीर महान, संतोष सक्सेना, राजेश सक्सेना, प्रकाश चंद्र सक्सेना, अरुणा सिन्हा, विकाश सक्सेना,आदि शामिल हुए अंत में अध्यक्ष मुकेश सक्सेना ने सभी का आभार जताया और कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की