राजकीय डिग्री कालेज में विभाजन विभीषिका दिवस पर गोष्ठी हुई, श्रद्धांजलि अर्पित की

WhatsApp-Image-2024-08-14-at-16.23.15
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय में सांस्कृतिक परिषद के द्वारा विभाजन विभीषिका दिवस के अवसर पर गोष्ठी और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभाजन की विभीषिका को याद करते हुए उस त्रासदी में मारे गए निर्दोष लोगों को मोमबत्ती जलाकर व मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं द्वारा देश के विभाजन के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए वीभत्स घटना को जन्म देने वाली परिस्थितियों पर चर्चा की गई और जिम्मेदार तत्वों की कठोर निन्दा की गई। इतिहास के प्राध्यापक डॉ संजय कुमार ने कहा कि आजादी का जश्न अभी क्षितिज तक भी न चढ़ सका था कि मुल्क के दो फाड़ होने का बिगुल बज गया और सांप्रदायिक सद्भाव तार-तार हो गया। जिसके कारण दोनों तरफ की धरती बेकसूर आवाम के खून से लाल हो गई। दस लाख से अधिक लोग मारे गए और दो करोड़ बेघर हुए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

एसएसएस के नोडल अधिकारी डॉ राकेश कुमार जायसवाल ने कहा कि न पहले और न ही बाद में, इतना बड़ा खून-खराबा और बर्बरता दुनिया में कहीं देखी गई । एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ सतीश सिंह यादव ने कहा कि जिन्ना का द्विराष्ट्रवाद और अंग्रेजों की कुटिल नीति के कारण स्वतंत्रता के पूर्व की त्रासदी भारतीय जनमानस को गहरा घाव दे गई जो आज भी नासूर बना है। डॉ संजीव राठौर ने कहा कि कुछ स्वार्थी राजनीतिज्ञों द्वारा बँटवारे का एक खूनी वटवृक्ष तैयार किया और जिसकी तपिश आज भी ठंडी नहीं हो पाई है। गौसिया और अर्पित कुमार ने देशभक्ति के गीत गाए। कार्यक्रम का संचालन डॉ रविन्द्र सिंह यादव ने किया। इस अवसर पर डॉ बबिता यादव, डॉ हुकूम सिंह, डॉ पवन कुमार शर्मा, डॉ नीरज कुमार, डॉ प्रेमचन्द, डॉ दिलीप वर्मा, , डॉ ज्योति विश्नोई , डॉ सरिता, डॉ जुनेद आलम, डॉ राशेदा खातून डॉ प्रियंका सिंह आदि उपस्थित थे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights