रसूला चौधरी से 50 शिव भक्तों का जत्था गढ़ गंगाजल लेने हुआ रवाना।

WhatsApp-Image-2024-08-11-at-12.57.44
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली । फतेहगंज पश्चिमी ब्लाक खंड क्षेत्र के गांव रसूला चौधरी से पचास कांवड़ियों का जत्था गढ़ गंगाजल लेने के लिए हुआ रवाना। शिव भक्तों एवं कांवड़ियों का जत्था गढ़ रवाना होने से पहले गांव के मंदिर में महंत वीरपाल दिवाकर ने मंदिर में पूजा अर्चना की। इस मौके पर उत्तराखंड के पशुपालन केंद्र मंत्री के भाई रुद्रपुर भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रिंस रस्तोगी, राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला उपाध्यक्ष विवेक गंगवार, बरेली महानगर भाजपा कार्य समिति सदस्य भाजपा मंडल अध्यक्ष रतन माथुर, और फतेहगंज पश्चिमी ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र यादव, राष्ट्रीय बजरंग दल के फतेहगंज पश्चिमी ब्लॉक उपाध्यक्ष राजपाल दिवाकर, नगर अध्यक्ष अभिषेक कुमार दिवाकर, पुष्पेंद्र दिवाकर, विकास दिवाकर, अरविंद पाल राकेश कुमार, राजा कश्यप, डॉ मुदित प्रताप सिंह ने सभी कांवरियों एवं शिव भक्तों का फूल माला और पटका पहनाकर स्वागत किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

इस दौरान राष्ट्रीय बजरंग दल के ब्लॉक उपाध्यक्ष राजपाल दिवाकर, और नगर अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने सभी से भक्तों कावड़ियों को सूक्ष्म जलपान कराया। उसके बाद सभी से भक्त और कावड़िया गढ़ गंगाजल लेने के लिए रवाना हुए। गढ़ जाने वाले शिव भक्तों में अवनीश कुमार, अमित कुमार, अतुल, नितिन, शिवम, विकास, पुनीत, उमेश, अंकित आदि लोग रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights