जीआरएम में अंतर्सदनीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन

WhatsApp-Image-2024-08-10-at-20.35.14
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। श्री गुलाबराय मॉण्टेसरी स्कूल, डोहरा रोड परिसर में अंतर्सदनीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । प्रतियोगिता में चारों सदनों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रथम चरण में सर्वाधिक प्रश्नों का उत्तर देते हुए सफ़ायर सदन ने बढ़त हासिल कर ली। लेकिन दूसरे चरण में टोपाज़ व रूबी सदन ने शानदार वापसी की और बढत का अन्तराल लगभग समाप्त कर दिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

तीसरे व चौथे चरण में सफ़ायर ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए टोपाज़, रूबी व एमरल्ड सदन को पीछे छोड़ दिया और प्रथम स्थान पर कब्ज़ा कर लिया। द्वितीय स्थान टोपाज़ सदन का रहा, तृतीय स्थान रूबी एवं चौथा स्थान एमरल्ड सदन का रहा। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक त्रिजित अग्रवाल एवं प्रधानाचार्य शील सक्सेना छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए पुरस्कृत किया।ऋचा वर्मा,निक्की अग्रवाल, अदिति शर्मा एवं स्वप्निल सक्सेना ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।संपूर्ण सत्र रोचक व हर्षदायक रहा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights