विद्यारंभ समारोह के दूसरे दिन बीए प्रथम सेमेस्टर का अभिविन्यास सम्पन्न

WhatsApp-Image-2024-08-09-at-16.02.01
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। राजकीय महाविद्यालय, आवास विकास में महाविद्यालय की आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में चल रहे द्विदिवसीय विद्यारंभ समारोह के अन्तिम दिन सत्र 2024- 25 में बीए प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लेने वाले छात्र छात्राओं के लिए ओरियंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संयोजक डॉ श्रद्धा गुप्ता ने वर्तमान सत्र में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू होने के पश्चात उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आए परिवर्तनों से नवीन छात्र छात्राओं को अवगत कराया तथा एनसीसी की चयन प्रक्रिया एवम कैरियर बनाने में इसके महत्व पर प्रकाश डाला। क्रीड़ा प्रभारी डॉ हुकुम सिंह ने क्रीड़ा समारोह एवम वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं की जानकारी दी। चीफ प्राक्टर डॉ सतीश सिंह यादव ने अनुशासन व्यवस्था में सहयोग की अपील किया साथ ही उन्होंने सरकार की छात्रवृत्ति योजना से अवगत कराया। डॉ रविन्द्र सिंह यादव ने वार्षिक पत्रिका उन्मेष एवं पूरे वर्ष होने वाले समारोह की जानकारी दी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

डॉ अनिल कुमार ने एससी एसटी प्रकोष्ठ के विषय में जानकारी दी। डॉ राकेश कुमार जायसवाल ने विभिन्न प्रकार के दिवस,वार्षिक सांस्कृतिक प्रतियोगिता, युवा महोत्सव तथा कल्चरल क्लब की गतिविधियों से परिचित कराया। डॉ बबीता यादव ने एनएसएस के सैद्धांतिक पहलुओं से परिचित कराते हुए उसकी कार्यपद्धति व चयन प्रक्रिया आदि के विषय में बताया। राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय अध्ययन केंद्र के कोर्डिनेटर डॉ नीरज कुमार द्वारा दुरस्थ शिक्षा की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए इग्नू और यूपीआरटीयू के पाठयक्रमों की जानकारी दी तथा रोवर रेंजर के विषय में बताया। डॉ श्रद्धा गुप्ता ने परिचित कराते हुए छात्राओं की सुरक्षा के लिए महाविद्यालय के प्रयास की जानकारी दी। डॉ पी के शर्मा एवम डॉ सरिता यादव ने पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण, जैव विविधता के क्षेत्र में जारी परियोजनाओं से परिचित कराया। डॉ सचिन कुमार राघव ने महाविद्यालय के वेबसाइट के बारे में जानकारी दी। डॉ प्रेमचंद चौधरी ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ दिलीप कुमार वर्मा, डॉ संजय कुमार, डॉ ज्योति विश्नोई, डॉ राशेदा खातून, डॉ गौरव कुमार, डॉ जुनेद आलम, डॉ प्रियंका सिंह आदि उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights