पीएसी के हेड कांस्टेबल सोबरन के लगी गोली

WhatsApp-Image-2024-08-08-at-19.53.46
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली । 8वीं बटालियन पी.ए.सी के हेड कांस्टेबल सोबरन पाल पुत्र मोहन लाल पाल को एनुअल फायरिंग के बाद गाडी में बैठते समय एक्सीडेन्टल फायरिंग होने से पेट में और सीने में दो गोली लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था में उसे बरेली के जिला अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए हेड कांस्टेबल को निजी अस्पताल में सूचना मिलने पर एसएसपी मौके पर पहुंचे वही घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंची और पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। एसएसपी बरेली अनुराग आर्य व कमांडेंट आकाश तोमर ने भी घटना की जानकारी ली है। एक्सीडेंटल फायरिंग से हुआ हादसा पुलिस ने बताया कि हेड कांस्टेबल सोबरन पाल सिंह एनुअल फायरिंग के लिए गए थे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

इनके साथ दूसरे जवान हेड कांस्टेबल राजकुमार भी गये थे। एनुअल फायरिंग के बाद दोनों एक साथ गाड़ी में बैठे, तभी काबाईन गाड़ी में गिरने से गोली चल गई। जिसके बाद हेड कांस्टेबल को सोबरन पाल के पेट में दो गोली लग गई। जिसके बाद वह खून से लथपथ हालत में गाड़ी में गिर गए। जहां जवान उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे। सूचना पुलिस अधिकारियों को दी गई। एसएसपी ने ली घटना की जानकारी एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने बताया कि एनुअल फायरिंग के बाद गाडी में बैठते समय एक्सीडेन्टल फायरिंग होने से यह हादसा हुआ है। इनमें हेड कांस्टेबल को 2 गोली लगी हैं। मैक्स अस्पताल में घटना की जानकारी लेते हुए घायल से बात की गई है। बेहतर तरह से इलाज डॉक्टर कर रहे हैं। फोरेंसिक टीम भी जांच कर रही है। हेड कांस्टेबल बात कर रहे हैं। 8 वीें वाहिनी पीएसी के कमांडेंट आकाश तोमर ने बताया कि गाड़ी में असलहा गिरने से यह हादसा हुआ है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights