राष्ट्र सेविका समिति द्वारा गुरु दक्षिणा कार्यक्रम का आयोजन हुआ

WhatsApp-Image-2024-08-07-at-20.55.01
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बिल्सी। नगर के बाबा इन्टरनेशनल स्कूल के गेस्ट हॉउस में राष्ट्र सेविका समिति की ओर से बुधवार को गुरु दक्षिणा का कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस अवसर पर गौरक्ष प्रान्त सम्पर्क प्रमुख श्रीमती अन्जू चौहान विशेष रूप से उपस्थित हुईं। कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए सबसे पहले दीप प्रज्ज्वलन कर भगवा ध्वज की पूजा की गई। उसके बाद उन्होंने गुरु दक्षिणा अर्पण की और कहा कि बालिकाओं की समाज में व्यवस्था, स्थान स्व सरंक्षण एवं आदि के बारे में विस्तार से बताया इसी के साथ-साथ उन्होंने भारतीय संस्कृति का लोप न हो इसलिए हिन्दी व अंग्रेजी भाषा का सामंजस्य बनाये रखना होगा । विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय ने कहा कि गुरु वही जो अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाए। गुरु दक्षिणा के लिए हमें धन और मन राष्ट्र के प्रति समर्पित करना होगा। भारत में हजारों वर्षों से गुरु शिष्य की परंपरा चली रही है। इसी गुरु शिष्य की परंपरा से भारत को कभी सोने की चिड़िया कहा जाता था। उन्होंने कहा कि भारत देश ही ऐसा है जहां गुरु को परमात्मा से बड़ा दर्जा दिया गया है। विद्यालय निदेशिका साधना वार्ष्णेय ने महिलाओं का आह्वान किया कि वे घरों से निकलकर समाज के लिए भी समय दें। तभी सही गुरु दक्षिणा होगी। प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने स्थानीय नेत्रियों की जानकारी देते हुए महिलाओं को स्वाभिमान के लिए आगे आने को कहा। कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं ने वंदे मातरम् गीत गाकर लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में प्रज्ञा शर्मा, नमिता शाक्य, पूजा राणा का सहयोग रहा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights