भांजी को दिल दे बैठा मामा, फिर कर ली लव मैरिज; आहत नाना ने किया सुसाइड

WhatsApp-Image-2024-08-05-at-19.49.48-1
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

पटौदी। कलयुगी मामा द्वारा अपनी ही भांजी से शादी करने पर बदनामी से परेशान नाना ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। यह मामला गुरुग्राम स्थित पटौदी के एक गांव में हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पटौदी के एक गांव में एक 50 वर्षीय व्यक्ति के 22 वर्षीय बेटे ने अपनी भांजी से लव मैरिज कर ली। पेट्रोल पंप पर काम करने वाले व्यक्ति ने अपने बेटे को ऐसा करने से बार-बार मना किया, लेकिन युवक ने जबरन शादी कर ली। आस-पास के लोगों ने बताया कि अपने बेटे द्वारा शादी करने के बाद वह काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान था और उसने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया। पटौदी के ही बिलासपुर थाना क्षेत्र के गांव बहोड़ा खुर्द निवासी एक व्यक्ति को उसकी पत्नी के साथ कुछ लोग पिस्टल के बल पर अपहरण कर ले गए। यहां एक कमरे में बंधक बनाकर मारपीट की। बेहोशी की हालत में उसे मरा समझकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। गांव बहोड़ा खुर्द निवासी संदीप ने थाना पुलिस को बताया कि वह रविवार रात अपनी पत्नी के साथ सो रहे थे। अचानक दरवाजे पर कुछ लोग आए और खटखटाया। दरवाजा खोलने पर 30 से 35 लोग दरवाजे के बाहर दिखे। उनमें से एक के साथ पिस्टल थी। उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद दंपती को अपने साथ गाड़ी में बिठाकर ले गए। युवक को कमरे में बंधक बनाकर मारा-पीटा। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights