मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 15 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
द्वितीय चरण में नामित गांवों में जैविक खेती को मिलेगा बढ़ावा, किसानों को किया जाएगा जागरूकयूपीसी स्कूल में माँ स्कंदमाता की आराधना के साथ मनाया गया नवरात्रि का पाँचवाँ दिनस्कूली बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध रूप से संचालित 05 ई-रिक्शा किए गए सीजविद्यार्थियों ने जाना फाइलोजेनेटिक प्रणाली में डीएनए, आरएनए एवं प्रोटीन डेटा का प्रयोगबदायूँ विधानसभा की ग्रामीण सड़कों को मिली बड़ी सौगात, लगभग 3.37 करोड़ रुपये स्वीकृतबदायूं को मिली 14.55 करोड़ रुपये के मार्ग निर्माण कार्यों की बड़ी सौगातएमएलसी वागीश पाठक के प्रयासों से मंडी समिति के अंतर्गत विभिन्न मार्गों के निर्माण को मिली स्वीकृति
Uttar Pradesh

आपमें भी हैं ये लक्षण.. तो तुरंत कराएं हार्ट की जांच, वरना जा सकती जान; नोट कर लें डॉक्टर की सलाह

August 4, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

आगरा। यूपी के मथुरा से इंदौर बस लेकर जा रहे चालक की बृहस्पतिवार को सडन कार्डियक अरेस्ट से जान चली गई। गनीमत रही कि समय रहते उसने बस किनारे खड़ी कर दी। इससे सवारी सुरक्षित रहीं। चिकित्सक बताते हैं कि सीने में दर्द, पसीना आना-बेचैनी होने पर हृदय की जांच में कतई देरी न करें। 40-55 की उम्र में कार्डियक अरेस्ट और हार्ट अटैक का खतरा दोगुना है। आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के हृदय रोग विभाग के डॉ. बसंत गुप्ता ने बताया कि ओपीडी में रोजाना 60-80 हृदय रोगी आ रहे हैं। इसमें 40 फीसदी मरीज ऐसे हैं, जो हृदय रोग के लक्षणों को नजरअंदाज करते रहे। जांच में ये हृदय रोगी मिले। 8-10 फीसदी के तो नस में ब्लॉकेज मिले। इनकी फिटनेस खराब थी। नौकरी-भविष्य और निजी समस्याओं के चलते लंबे समय से तनाव भी झेल रहे थे। मिलावटी सामान से भी हृदय रोगी तेजी से बढ़ रहे हैं। वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. राजकुमार गुप्ता ने बताया कि 30-35 साल की उम्र से हृदय रोग की बीमारियां मिल रही हैं। इसमें कामकाजी लोग अधिक हैं। इनका खानपान ही नहीं दिनचर्या भी बिगड़ी हुई मिली। 80 फीसदी का रात में सोने का समय 11.30 से 12.30 बजे तक रहा। खानपान में फास्ट फूड अधिक लेते थे। स्मोकिंग-एल्कोहल का भी शौक था। इनमें 15 फीसदी में मधुमेह, उच्च रक्तचाप की भी परेशानी मिली। हृदय की बीमारियों की शुरूआत में ही इसके लक्षण नजर आने लगते हैं, लेकिन लोग गंभीर नहीं होते।एक बार में 6-8 घंटे की नींद लें। जल्दी सोने की आदत डालें। धूम्रपान, एल्कोहल, फास्ट-जंक फूड, बाजार के भोजन से बचें। हरी तरकारी, फल, दाल, चपाती और सलाद की आदत डालें। रोजाना 45 मिनट तक तेजी से पैदल चलें। नियमित योग करें। 30-35 की उम्र के बाद हृदय की सामान्य जांच करवा लें। भोजन में मोटा अनाज उपयोग करें, सुबह नाश्ता जरूर करें।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights