मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 27 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 26.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,45,485.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

प्रदेश में चली 30 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं, साइक्लोनिक सर्कुलेशन से बदलने जा रहा है मौसम

August 4, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

लखनऊ।यूपी का मौसम रोज नए तरीके से बदल रहा है। राजधानी लखनऊ सहित करीब-करीब पूरे प्रदेश में रविवार की सुबह से ही चल रही तेज पुरवाई झोंकों से मौसम बदल गया। हालांकि यह हवाएं बहुत तेज नहीं थीं बावजूद इसके कई जगहों पर पेड़ गिरने की खबरें आईं।  चल रही हवाओं और आसमान में छाई बदली से मौसम सुहाना हो गया। मौसम वैज्ञानिक मो.दानिश के मुताबिक लखनऊ और प्रदेश के अन्य हिस्सों में रविवार सुबह से 30 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवा, दक्षिणी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से है।  हवा के झोंकों की यह  रफ्तार सामान्य है। पुराने और जर्जर वृक्षों को छोड़कर इस रफ्तार से कोई विशेष हानि की उम्मीद नहीं होती। उन्होंने सोमवार को भी पूर्वा हवा चलने और  मौसम के खुशनुमा रहने की संभावना जताई थी। हवाओं के साथ इस बीच कहीं कहीं छिटपुट बूंदाबांदी के भी आसार हैं। ललितपुर व आसपास के इलाकों के लिए भारी बरसात का अलर्ट जारी किया गया है। बांदा, चित्रकूट, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी व आसपास के इलाकों में भी भारी बरसात का अलर्ट जारी किया गया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights