मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 21.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

पिता की मुखबिरी से तंग आकर हिस्ट्रीशीटर ने उसके बेटे की हत्या की

July 29, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। थाना हजरतपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम खिरकिन नंगला में हुई हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी ओमेन्द्र, 2.उमेश,,3.पप्पू , 4. धनवीर को गिरफ्तार किया है। यह सभी ग्राम खिरकिन नंगला थाना हजरतपुर के निवासी है। 31 मई को गांव ख़िरकिंन निवासी रामगुलाम के पुत्र कुलदीप की हत्या की पुलिस को सूचना मिली।।परिजनों ने पुलिस को बताया कि आरोपी ओमेन्द्र, 2.उमेश,3.पप्पू , 4. धनवीर ने तमंचे की नाल को पेट पर रखकर दबाने से कुलदीप के पेट में अन्दरूनी चोट आने के कारण उसकी मृत्यु हो गयी थी । इस सम्बन्ध में मुकदमा रामगुलाम ने दर्ज कराया। अभियुक्त . ओमेन्द्र ने पूछने पर बताया कि मुझ पर काफी मुकदमे चल रहे है और मै वर्तमान समय मे आपके थाने का हिस्ट्रीशीटर अपराधी हूँ मै मुकदमे मे कभी कभी तारीख लेने न्यायालय नही जा पाता था तो न्यायालय से हमारे वारण्ट बन जाते थे और रामगुलाम हमारी मुखबिरी करके पुलिस से पकड़वा देता था और मै काफी परेशान हो गया था जब हमारे दिमाग मे आता था कि हम रामगुलाम की वजह से काफी परेशान होता हैं और हमारा विवाद भी होता है तब हमारे दिमाग मे बात आयी कि रामगुलाम को ऐसी चोट पहुँचाऊ कि जीवन भर भूल नही सके। जैसे मै परेशान होता हूं ऐसे रामगुलाम भी परेशान रहे। जिसके चलते हमने अपने साथी उमेश , पप्पू , धनवीर के साथ योजना बनाई कि रामगुलाम का पुत्र कुलदीप की हत्या कर दू। 31.मई को दोपहर के समय गाँव के बाहर तालाब के पास नीम के नीचे रामगुलाम का पुत्र कुलदीप हम लोगो को बैठा मिला था जिसे हम लोगो मे गिरा लिया था और हमने फायर इसीलिये नही किया था कि गाँव वाले आवाज सुनकर आ जाते मैने कुलदीप के पेट पर तंमचे की नाल को रखकर तेजी से दबाया था और हमारे साथी उमेश ने कुलदीप के दोनो हाथ पकडे थे और दूसरे साथी पप्पू ने कुलदीप के दोनो पैर पकडे थे तथा तीसरे साथी धनवीर ने कुलदीप की गर्दन दबाकर मुह बन्द किया था ताकि कुलदीप चिल्ला ना सके इस प्रकार हम चारो लोगो ने मिलकर कुलदीप की हत्या की है और बताया कि साहब जब आपने मुझे पकड ही लिया है क्या फायदा आप मुझे प्रताडित करोगे जिस तमचे से कुलदीप को पेट पर रखकर दबा कर हत्या की थी वह तमंचा मै आपको बरामद करा दूँगा जो हमने ग्राम गडरिया नगला नहर पुलिया के पास बबूल के पेड के पास छुपा दिया था।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights