मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 18.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बलवे के दो वांछित आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान किया गिरफ्तार

July 21, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। शाही क्षेत्र के गौसगंज बलवे के दो वांछित आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है, जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली लगी है और एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। गिरफ्तार दोनों बलवा करने , हत्या करने का प्रयास तथा आर्म्स एक्ट के मुकदमें के वांछित आरोपी हैं। आरोपियों पर पुलिस मुठभेड़ और आर्म्स एक्ट का अतिरिक्त मुकदमा पंजीकृत हुआ है। इस मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी जख्मी हुआ है। शाही थाना क्षेत्र के गांव गौसगंज में एक घर में घुसकर मारपीट करने ,बलवा करने ,दहशत फैलाने तथा हत्या के प्रयास के मामले में वांछित 2 आरोपियों आलमगीर पुत्र इसरार अहमद और निजाकत अली पुत्र फरीयाद अली निवासी गौसगंज थाना शाही को सुरागकसी के माध्यम से पुलिस ने बिहारीपुर व भमौरा के बीच से बीती रात्रि में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस सूचना पर जब मौके पर पहुंची तो दोनों वांछित आरोपी आलमगीर और निजाकत मोटरसाइकिल से आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो दोनों आरोपी मोटरसाइकिल से भागने लगे, इस दौरान सड़क पर पड़ी कंक्रीट की वजह से मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई। खुद को घिरता देख आलमगीर ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस मुठभेड़ के दौरान आलमगीर के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने आलमगीर को गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरा वांछित आरोपी निज़ाकत झाड़ियां में भाग गया। पुलिस ने कांबिंग कर निजाकत को भी झाड़ियां से गिरफ्तार कर लिया। इस मुठभेड़ में मुख्य आरक्षी नफीस अहमद भी जख्मी हो गए । पुलिस ने आरोपियों के पास से एक 315 बोर का तमंचा और 2 जिंदा कारतूस और एक नाल में फंसा खोखा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। इस दौरान घायल हुए मुख्य आरक्षी नफीस और आलमगीर को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खिरका लाया गया , जहां से आलमगीर को उपचार हेतु जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। उपचार के उपरांत आलमगीर को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights