सोने की चमक के लालच में आई महिला हुई ठगी का शिकार, बेहोश

10
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

अलीगढ़ : बरला की एक महिला ठगों के चक्कर में फंस गई। ठगों ने नये सोने की तरह किसी भी सोने की चीज को चमकाने की बात कही तो महिला ने दो अंगूठी और एक पेंडल उन्‍हेें चमकाने के लिए लाकर दे दिये। उसके जाने के बाद महिला ने जेवर एक सुनार को चेक करने के लिए दिये तो उसने जेवरातों से सोना गायब होने की बात कही तो इतना सुनकर वह बेहोश हो गई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

सोनार ने बताई सच्‍चाई

गुरूवार की दोपहर बरला में दो युवक सोना चांदी के जेवरात साफ करने के लिए घूम रहे थे। मुक्ति पत्नी यादराम ने दोनों युवकों को आवाज लगाकर रोक लिया और ध्यान से उनकी बात सुनते हुए घर में सोने के जेवरातों में दो अंगूठी और एक पेंडल साफ करने के लिए लाकर दे दिया। दोनों युवकों ने अपने झांसे में लेकर उससे और भी कोई जेवर साफ कराने के लिए लिए कहने लगे। महिला ने फिलहाल यही दो जेवर साफ करने की बात कही। एकदम साफ चमक को देखकर महिला खुश हो गई। इस बाबत युवकों ने सफाई के उससे पांच सौ रुपये भी ऐंठ लिए। यह बात उसने एक पड़ोसी महिला को बताई तो उसने किसी सुनार से साफ किये गये जेवरों को चेक कराने की बात कही। जिसपर वह एक सुनार के पास गयी तो सुनार ने जेवर से सोना गायब होना बताया। इतनी बात सुनकर वह बेहोश हो गई। वहीं परिजनों ने एक निजी चिकित्सक को दिखाया। जहां उसकी हालत अब ठीक है।  

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights