बरेली। हाफिजगंज थाना क्षेत्र के गांव कमुआ में पशुओं को वाहगुल नदी में नहलाने गए दादा के साथ उनके दो पोते भी निकल गए। दोनो बच्चों को देख दादा ने वापस भेज दिए। कुछ देर बाद दोनो बच्चे नदी पर नहाने को निकल गए जिन्हें दादा ने नही देखा। दोनो बच्चे नदी किनारे गड्ढे में भरे पानी में नहाने लगे इसी दौरान दोनो पानी में डूब गए। दादा के घर वापस पहुंचने पर जब दोनो बच्चे नही पहुंचे तो उनकी तलाश की गई। जानकारी होने पर नदी में तलाश किया गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनो को खोज कर निकला। सूचना पर क्षेत्रीय विधायक, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि के साथ ही तहसीलदार गांव पहुंचे और परिवार को ढाढस बंधाया। कमुआ के राम चरण शनिवार को करीब दस बजे गांव से होकर वह रही नदी में अपने पशुओं को नहलाने गए थे। इसी दौरान उनके पौत्र अनुज 7 वर्षीय व हिमांशु 8 वर्षीय भी उनके पीछे पीछे आने लगे तो उन्हें आता देख दादा ने घर वापस भेज दिया पर कुछ ही देर बाद दोनो नदी में नहाने को चले गए और नदी से सटे एक गड्डे में भरे पानी में नहाने लगे और पानी के बहाव में बह गए। राम चरण जब पशुओं को नहलाकर वापस लौटे तो बच्चो को उनके साथ देखकर परिजनों ने बच्चो के बारे में पूछा तो सभी बच्चो को तलाश करने की दौड़े। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनो को नदी से बाहर निकाला तो परिजन उन्हे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां दोनो को मृत घोषित कर दिया गया। बच्चो की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया तो जिसने सुना उन्हें देखने को दौड़ गया। सूचना पर एसएचओ हाफिजगंज जगत सिंह मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। बुआ की शादी में शामिल होने आए थे हिमांशु के पिता हिमांशु के पिता कांता प्रसाद दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। परिवार में बुआ की शादी थी।