States

78 वर्षीय महिला ने राहुल गांधी को मालिकाना हक देते हुए 50 लाख की संपत्ति और 10 तोला सोना किया नाम

देहरादून। उत्तराखंड के देहरादून की एक 78 वर्षीय महिला ने अपनी सारी संपत्ति कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नाम पर...

रीडर, अहलमद व चपरासी हेतु कर सकते है आवेदन

बदायूं। चन्द्र भानु सिंह, अध्यक्ष, चयन समिति/प्रथम अपर जिला जज, बदायूँ ने अवगत कराया है कि जनपद न्यायालय, बदायूं में विशेष...

नायब नाजिर की पीट-पीटकर हत्या, एसडीएम निलंबित, गिरफ्तारी पर अड़े कर्मचारी

प्रतापगढ़ । नायब नाजिर की पिटाई से मौत के मामले में सीएम योगी ने एसडीएम को निलंबित करने का आदेश...

स्कूल चलो अभियान का देखा सजीव प्रसारण

बदायूं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जनपद श्रावस्ती से ’स्कूल चलो अभियान’ की शुरुआत कर दी है। इस दौरान...

जलभराव की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

नैथुआ गांव की समस्याओं पर कोई नहीं देता ध्यान बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव नैथुआ के लोग इन दिनों जलभराव की समस्या से जूझ रहे है। जिन्होने आज रविवार को आक्रोशित होकर सड़क पर आकर सहसवान के विकास खंड के अधिकारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। वहीं लगातार गांव की गलियों में सफाई न होने के कारण जलभराव होने से संक्रामक रोगों के फैलने का भी खतरा हो गया। बावजूद इसके लिए विकास खंड के अधिकारी इस समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे है। गांव निवासी मोहित कुमार ने कहा कि मुख्य सड़क के किनारे अभी तक ग्राम प्रधान द्वारा नाले का निर्माण नहीं कराया गया है। जिसके कारण अक्सर घरों का पानी सड़क पर बहता रहता है। अब तक मुख्य सड़क पर कब्रिस्तान और स्कूल के निकट जलभराव की समस्या स्थाई बन गई है। सड़क पर लगातार जलभराव की समस्या बढ़ती जा रही है। उन्होने बताया कि जलभराव की समस्या के कारण गांव के लोगों को इधर से गुजरने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कभी-कभी तो गांव के लोग और स्कूल के बच्चे इसमें गिरकर घायल हो जाते हैं। आए दिन अनियंत्रित होकर बाइक व साइकिल सवार दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं। उक्त समस्या को लेकर कई बार सहसवान विकास खंड के अधिकारियों को अवगत कराया है। मगर किसी ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया है। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने चेतावनी दी  https://youtu.be/U9_2YsUgJM4

बिल्सी में पुराना पीपल का पेड़ गिरा,दो बैल मरे

बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या चार में आज रविवार की दोपहर एक पुराना पीपल का पेड़ अचानक से भरभरा कर गिर गया। जिसके नीचे बंधे दो बैलों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक मोहल्ले के निवासी बाल किशन आज भी अपनी खेती बैलों के माध्यम से करता है। वह धूप अधिक होने पर इन बैलों को घर के बाहर पुराने पीपल के पेड़ की छांव में बांध देता था। आज रविवार भी उसने इनको यहां बांध दिया था। दोपहर को पुराना पीपल का पेड़ अचानक से भरभरा कर गिर गया। जिसके नीचे बंधे उसके दोनों बैल पीपल के बड़े-बड़े गोटों के नीचे दब गए। जब तक मोहल्ले के लोग एकत्रित होकर दबे हुए बैलों को बाहर निकाल पाते तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। बताते है कि वो तो गनीमत रही कि इस दौरान पेड़ के नीचे मोहल्ले के बच्चे नहीं खेल रहे थे। नहीं तो यहां पर बड़ी घटना हो सकती थी। क्योंकि अक्सर पेड़ के नीचे मोहल्ले के बच्चे खेलते रहते है। पेड़ गिरने की जानकारी पर पालिका के लिपिक राजीव कुमार सागर ने घटना की जानकारी जुटाई है। वहीं मोहल्ले के लोगों ने बैल स्वामी को जिला प्रशासन ने आर्थिक मदद दिलाए जाने की मांग की है।  https://youtu.be/U9_2YsUgJM4

हैवतपुर देवी मंदिर पर हुआ जागरण,झूमे भक्त

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव हैवतपुर में स्थित मां गौरी के मन्दिर की स्थापना के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बीती शनिवार की रात मां भगवती का विशाल जागरण आयोजित किया जाएगा। यहां सबसे पहले माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया। उसके बाद हवन-यज्ञ कराया गया। जिसमें मां के भक्तों ने मां की ज्योति को प्रज्ज्वलित कर जागरण का शुभारंभ कराया। इसके बाद कलाकारों द्वारा मां भगवती की सुंदर भेंट सुनाई गई। जिनपर मां भगवती के भक्त रातभर जमकर झूमते रहे। यह सिलसिला सुबह तक चलता रहा। जागरण में बीच-बीच में भगवान गणेश जी, शंकर-पार्वती, दुर्गा जी, हनुमान जी सुंदर झांकी भी पेश की गई। उसके बाद आज रविवार की सुबह यहां मां की विशाल आरती आयोजित की गई। उसको बाद प्रसाद का वितरण किया। इस मौके पर ठाकुर देव, जितेंद्र सिंह, नितेश सिंह, हर्षित सिंह, परवेंद्र चौहान, अभिषेक सिंह, आयुष, लक्ष्य आदि का विशेष सहयोग रहा।  https://youtu.be/U9_2YsUgJM4

हिन्दी साहित्य की विभागीय प्रतियोगिताओं में स्नेहा पांडेय ने लहराया परचम

बदायूं। राजकीय महाविद्यालय,आवास विकास में हिंदी साहित्य परिषद के तत्वावधान में भाषण,निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सभी...

हिन्दू जागरण मंच युवा वाहिनी की बैठक में लव जिहाद पर चर्चा

बदायूं। हिन्दू जागरण मंच युवा वाहिनी बृज प्रान्त बदायूँ की मासिक बैठक आज सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वप्रथम सभी पदाधिकारीयों...

शेरपुर संवाद: प्रख्यात स्वाधीता सेनानी बालेश्वर नारायण राय की पावन स्मृति में रचनात्मक विमर्श

नए भारत के नए उत्तर प्रदेश के निर्माण के लिए लिया गया संकल्पशेरपुर में नवनिर्मित बालेश्वर राय मार्ग का भव्य...

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights