11 फरवरी तक उपलब्ध कराएं वाहन
बदायूं। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 सफलतापर्वूक सम्पन्न कराने के लिए अपर जिलाधिकारी(प्रशासन)/प्रभारी अधिकारी, परिवहन, विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022़ ऋतु पुनिया ने...
बदायूं। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 सफलतापर्वूक सम्पन्न कराने के लिए अपर जिलाधिकारी(प्रशासन)/प्रभारी अधिकारी, परिवहन, विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022़ ऋतु पुनिया ने...
बदायूं। डीएम ने कहा है कि चुनाव सम्बंधित किसी भी समस्या एवं शिकायत के लिए सीविजिल एप के माध्यम से...
उझानी।नगर के एक मौहल्ले में रहने वाली किशोरी परिजनों के साथ बाजार से अपने घर जा रही थी तभी पीछे...
बदायूं। जनपद बदायूं में आगामी दिनांक 14 फरवरी 2022 को होने वाले विधानसभा सामान्य निर्वाचन हेतु मतदाता की जागरुकता के...
बदायूं।आज बदायूं क्लब बदायूं में कलाकार वेलफेयर सोसाइटी शाखा बदायूं एवं बदायूं क्लब बदायूं के सभी पदाधिकारियों के द्वारा भारत...
बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या छह की ओम साईं राम सेवा मंडल समिति के तत्वावधान में बने नवनिर्मित मंदिर पर देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा के बाद आज रविवार को यहां विशाल भंडारा आयोजित किया गया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने यहां आकर प्रसाद को ग्रहण किया। बताते है कि पिछले पांच दिनों से हवन-यज्ञ के साथ विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद बीती शाम यहां 16 देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की गई। जिसके उपलक्ष्य में आज यहां भक्तों द्वारा एक विशाल भंडारा आयोजित किया गया। यहां सबसे पहले कन्याओं को सहभोज कराया गया। उसके बाद भंडारा शुरु किया गया। इसको सफल बनाने आचार्य अंकित उपाध्याय, शिवम उपाध्याय, सत्येंद्र पाल सिंह, अखिलेश सिंह सोंलकी, राजीव पाठक, ओमेंद्र शर्मा, राजीव बुक सेलर, नीलम उपाध्याय, अनूप गुप्ता, विनोद कुमार, डॉ राजेश कुमार, मनोज कठेरिया, भगवान स्वरूप, मुनीश कश्यप, अमित कुमार, गीता रानी आदि का विशेष सहयोग रहा।
रायपुर बुजुर्ग में भागवत कथा का पांचवां दिन बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव रायपुर बुजुर्ग में चल रही भागवत कथा के पांचवें दिन आज रविवार को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की कथा का वर्णन किया गया। जिसमें श्रोता भावविभोर होकर कथा का आनंद लेते रहे। बारानगर अमापुर से पधारे कथावाचक सुरेश रतन ने बताया कि भाद्रपद कृष्ण अष्टमी तिथि की आधी रात को मथुरा के कारागार में वासुदेव की पत्नी देवकी के गर्भ से भगवान श्रीकृष्ण ने जन्म लिया था। श्रीकृष्ण के जन्म की इसी शुभ घड़ी का उत्सव पूरे देश में श्रीकृष्णा जन्माष्टी का पर्व हर साल धूमधाम से मनाते है। द्वापर युग में श्रीकृष्ण ने बुधवार के दिन रोहिणी नक्षत्र में जन्म लिया था। अष्टमी तिथि को रात्रिकाल अवतार लेने का प्रमुख कारण उनका चंद्रवंशी होना है। श्रीकृष्ण चंद्रवंशी, चंद्रदेव उनके पूर्वज और बुध चंद्रमा के पुत्र हैं। इसी कारण चंद्रवंश में पुत्रवत जन्म लेने के लिए कृष्ण ने बुधवार का दिन चुना है। कथावाचक ने कहा रोहिणी चंद्रमा की प्रिय पत्नी और नक्षत्र हैं। इसी कारण कृष्ण रोहिणी नक्षत्र में जन्मे। अष्टमी तिथि शक्ति का प्रतीक है, कृष्ण शक्तिसंपन्न, स्वमंभू व परब्रह्म है इसीलिए वो अष्टमी को अवतरित हुए। कृष्ण के रात्रिकाल में जन्म लेने का कारण ये है कि चंद्रमा रात्रि में निकलता है और उन्होंने अपने पूर्वज की उपस्थिति में जन्म लिया कि श्री हरि विष्णु श्रीकृष्ण ने योजनाबद्ध रूप से पृथ्वी पर मथुरापुरी में अवतार लिया। कथा के बाद ने श्रोताओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर केशव शाक्य, चरन सिंह, नत्थूलाल, बांकेलाल सागर, नेत्रपाल सिंह पाली, सुरेश सिंह, शारदा देवी, सुषमा शाक्य, प्रेमवती, सोमेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
बिल्सी। समाजवादी पार्टी महिला सभा की प्रदेशाध्यक्ष लीलावती कुशवाह ने नगर के मोहल्ला संख्या एक की निवासी कल्पना शर्मा को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति से समाजवादी महिला सभा का प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया है। उन्होने कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार बनने के फिर से महिलाओं को समाजवादी पेंशन मुहैया कराई जाएगी। ताकि प्रदेश की महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके।
बदायूं।स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर बदायूं क्वब ने शोक सभा आयोजित कय श्रद्धांजलि दी। सचिव अक्षत...
उझानी।कोतवाली क्षेत्र के बदायूं-दिल्ली राजमार्ग पर एक गांव के समीप कोहरा होने के कारण कार पीछे से ट्रक में जा...