बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या छह की ओम साईं राम सेवा मंडल समिति के तत्वावधान में बने नवनिर्मित मंदिर पर देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा के बाद आज रविवार को यहां विशाल भंडारा आयोजित किया गया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने यहां आकर प्रसाद को ग्रहण किया। बताते है कि पिछले पांच दिनों से हवन-यज्ञ के साथ विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद बीती शाम यहां 16 देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की गई। जिसके उपलक्ष्य में आज यहां भक्तों द्वारा एक विशाल भंडारा आयोजित किया गया। यहां सबसे पहले कन्याओं को सहभोज कराया गया। उसके बाद भंडारा शुरु किया गया। इसको सफल बनाने आचार्य अंकित उपाध्याय, शिवम उपाध्याय, सत्येंद्र पाल सिंह, अखिलेश सिंह सोंलकी, राजीव पाठक, ओमेंद्र शर्मा, राजीव बुक सेलर, नीलम उपाध्याय, अनूप गुप्ता, विनोद कुमार, डॉ राजेश कुमार, मनोज कठेरिया, भगवान स्वरूप, मुनीश कश्यप, अमित कुमार, गीता रानी आदि का विशेष सहयोग रहा।