जनपद के मेधावी छात्र, छात्राओं को किया सम्मानित

WhatsApp-Image-2024-06-29-at-18.40.22-2
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कर कमलों से शनिवार को लोकभवन में शैक्षिक सत्र 2023-24 में बेसिक/माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं को प्रदान की जाने वाली सुविधाओं, डीबीटी एवं अन्य विभिन्न कार्यक्रमों/गतिविधियों का शुभारम्भ/लोकार्पण कार्यक्रम किया गया। जिसका सजीव प्रसारण जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की उपस्थिति में कलेक्टेट सभागार में किया गया। इस अवसर पर जनपद में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार वन, पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जनवायु परिवर्तन डॉ अरूण कुमार, सांसद बरेली छत्रपाल गंगवार, एम.एल.सी कुंवर महाराज सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, विधायक कैण्ट संजीव अग्रवाल, विधायक बिथरी चैनपुर डा राघवेन्द्र शर्मा, विधायक मीरगंज डीसी वर्मा व जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार की गरीमामयी उपस्थिति में मेधावी छात्र/छात्राओं का सम्मान समारोह कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुआ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

कार्यक्रम में माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित हाईस्कूल व इन्टरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2023-24 में राज्य स्तरीय मेधावी छात्र/छात्राओं को एक लाख रुपये व जनपद स्तरीय मेधावी छात्र/छात्राओं को छात्र , छात्राओं को 21 हजार रुपये का चैक, प्रशस्ति पत्र, मैडल व टैबलेट प्रदान किया गया। सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में राज्य स्तर पर जनपद बरेली से इण्टरमीडिएट में जनपद की रिया गंगवार ने 96.40 प्रतिशत अंक पाकर राज्य स्तर पर आठवां स्थान, वंशिका ने 96.20 प्रतिशत अंक पाकर राज्य स्तर पर नवां स्थान तथा प्रतिभा गंगवार ने 96 प्रतिशत अंक पाकर राज्य स्तर पर दसवां स्थान प्राप्त किया है इसी प्रकार हाईस्कूल में रश्मि गंगवार ने 97.50 प्रतिशत अंक पाकर राज्य स्तर पर छठवां स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी सम्मिलित रहे। जनपद स्तर पर इण्टरमीडिएट में विवेक कुमार गंगवार ने 95.80 प्रतिशत, अमन कुमार ने 95.80 प्रतिशत, स्नेहा दीक्षित ने 95.60 प्रतिशत, मोहनी गंगवार ने 95.60 प्रतिशत, आनन्द विवेक ने 95.20 प्रतिशत, अजय कुमार सिंह ने 95.20 प्रतिशत, निखिल शर्मा ने 95.20 प्रतिशत, रुबी गंगवार ने 95.20 प्रतिशत, साक्षी प्रजापति ने 95.20 प्रतिशत, शिवम ने 95.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किये हैं तथा हाईस्कूल में जनपद स्तर पर हर्षित यादव ने 94.33 प्रतिशत, संतोष गंगवार ने 94.33 प्रतिशत, दिव्य यादव ने 94.17 प्रतिशत, अतुल बाबू ने 94.17 प्रतिशत, स्नो ने 94.00 प्रतिशत, प्राची सिंह ने 93.67 प्रतिशत, नितिन गंगवार ने 93.67 प्रतिशत, विकास बाबू ने 93.67 प्रतिशत, हार्षिका गोविन्द ने 93.50 प्रतिशत अंक प्राप्त किये हैं। उक्त समस्त मेधावी छात्रा, छात्राओं को जनप्रतिधियों व जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया व उन्हे बधाई दी गई तथा उनके उज्जवल जीवन की कामना भी की। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन दिनेश सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights