रेलवे स्पोर्ट्स स्टेडियम में डीआरएम ने किया योगा

WhatsApp-Image-2024-06-21-at-16.39.21
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। इज्जतनगर मंडल पर 10वाँ अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस ’स्वयं और समाज के लिए योग’ थीम पर रेलवे स्पोर्ट्स स्टेडियम रोड नम्बर 4 इज्जतनगर में मनाया गया। मंडल रेल प्रबंधक रेखा यादव, अपर मंडल रेल प्रबंधक राजीव अग्रवाल सहित रेलवे के शाखा अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को बरेली के प्रतिष्ठित योग प्रशिक्षक डा. सुधान्शु सिंह, डा. निधि सिंह, अमित माहेश्वरी, सानिध्य कुमार सिंह, रचना पटेल, अमरजीत कौर और पूजा गंगवार ने योगाभ्यास कराया। योग प्रशिक्षक ने बताया कि ‘‘योग केवल व्यायाम नहीं है, बल्कि स्वयं के साथ, विश्व और प्रकृति के साथ एकत्व खोजने का भाव है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

योग हमारी जीवन शैली में परिवर्तन लाकर हमारे अंदर जागरूकता पैदा करता है तथा प्राकृतिक परिवर्तनों से शरीर में होने वाले बदलावों को सहन करने में सहायक हो सकता है।’‘ उन्होंने ग्रीवा चालन, स्कंध संचालन, कटि चालन, घुटना संचालन, ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्धचक्रासन, त्रिकोणासन, भद्रासन, वीरासन, अर्ध उष्ट्रासन, उष्ट्रासन, शशकासन, उतानमंडूकासन, वक्रासन, मकरासन, भुजंगासन, शलभासन, सेतुबंधासन, अर्धहलासन, पवनमुक्तासन, शवासन, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, शीतली, भ्रामरी, ध्यान आदि प्रणायामों का प्रस्तुतीकरण देकर विधि एवं लाभ की विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ-साथ सभी ने संकल्प लिया कि सभी को एक वृक्ष जरुर लगाना है और उसको अपनी संतान की भाँति देख-भाल एवं सेवा करनी है। इसके अतिरिक्त ट्रेन सेट, सवारी एवं माल डिब्बा, इंजीनियरिंग एवं परिचालन प्रशिक्षण केन्द्रों, लोको शेड, रेलवे सुरक्षा बल बैरक के साथ-साथ बरेली सिटी, काठगोदाम, फर्रुखाबाद, रामनगर, कासंगज, पीलीभीत आदि रेलवे स्टेशनों, कोचिंग डिपो, रनिंग रुम एवं सीनियर सेक्शन इजीनियर, कार्य, रेलपथ कार्यालयों पर भी योग प्रशिक्षण एवं योगाभ्यास का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंडल पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का सफल आयोजन मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में किया गया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights