बरेली। किसान एकता संघ के पदाधिकारी जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे नहरों में समय पर पानी छोडे जाने की मांग की थी वह तीन दिन में मांग पूरी हो गई तो किसान एकता संघ के पदाधिकारियो ने जिला अधिकारी का धन्यवाद किया।आपको बता दे जिले की सूखी हुई नहरों में पानी छोड़े जाने को लेकर किसान एकता संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रवि नागर के नेतृत्व में पिछले दिनों जिला अधिकारी बरेली को सम्बोधित मांग पत्र अपर जिला अधिकारी प्रमोद कुमार को सौंपा था। और 3 दिन के अंदर किसान हित में नहरों में पानी छोड़े जानें की मांग की थी। बरेली जिले की अधिकांश नहरों में पानी छोड़ दिया गया है जिससे जिले भर के किसानों में हर्ष का माहौल है। जिला अधिकारी को धन्यवाद कहने ऑफिस पहुंचे।