कंचनगंगा एक्सप्रेस से भिड़ी मालगाड़ी,15 यात्रियों की मौत,60 घायल

Screenshot-2024-06-17-190927
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी के पास बड़ा रेल हादसा हुआ है। इस हादसे में कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन की मालगाड़ी से भिड़ंत हो गई। यह हादसा इतना भीषण था कि कंचनंजगा एक्सप्रेस का एक कोच मालगाड़ी पर चढ़ते हुए आसमान की ओर उठ गया है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार दोनों ट्रेनें एक ही ट्रैक पर आ गई थीं, जिसके चलते यह हादसा हुआ है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार 15 लोगों की हादसे में मौत हो गई है। इसके अलावा 60 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। आशंका जताई जा रही है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।कटिहार मंडल के रंगापानी और निजबाड़ी वाली स्टेशन के बीच में स्टेशन पर खड़ी कंचनजंगा एक्सप्रेस को पीछे से मालगाड़ी ने धक्का मार दिया। कंचनजंगा एक्सप्रेस के करीब तीन बोगी पटरी से नीचे उतर गई। धक्का इतना तेज था कि एक बोगी-दूसरी बोगी पर चढ़ गई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

घटना की सूचना पर कटिहार रेल मंडल में हड़कंप मच गया है। कटिहार और एनजेपी से एक्सीडेंटल रिलीफ ट्रेन और मेडिकल वैन लेकर रेलवे के अधिकारी घटनास्थल पर पहुच गए और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया था। बताया जाता है कि घटना में करीब 200 से अधिक लोग जख्मी हुए हैं। इस घटना में कितने लोगों की मौत हुई है। बताया जाता है कि सियालदह जा रही कंचनजंगा एक्सप्रेस रंगापानी स्टेशन पर खड़ी थी। इसी बीच पीछे से मालगाड़ी जाकर उसे धक्का मार दिया से गार्ड बोगी और एसएलआर के साथ-साथ जनरल बोगी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। कई कोच रेलवे पटरी से उतर गया । पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सब्यसाची डे ने घटना की पुष्टि की।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights