मुस्लिम युवकों ने हिंदू युवक के शव का अंतिम संस्कार कर गंगा यमुनि तहजीब कायम रखी

download (1)
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

चंपारण। नरकटियागंज अनुमंडलीय अस्पताल की है जहां कोरोना से संक्रमित व्यक्ति की मौत के बाद परिवार वालों के अंतिम संस्कार के लिए आगे नहीं आने पर एक रोजेदार मुस्लिम युवक फजलू रहमान ने इंसानियत का फर्ज निभाते हुए मृतक के शव को खुद पीपीई कीट पहनकर श्मशान घाट पहुंचाया.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

नरकटियागंज नगर के शिवगंज निवासी प्रशांत अमित उर्फ गोल्डी (करीब 42 वर्ष) का कोरोना से निधन हो गया. संक्रमण के डर से परिवार और अस्पताल के कर्मियों ने किनारा कर लिया. करीब 11 घंटे तक मृतक का शव अस्पताल में पड़ा रहा. नरकटियागंज अनुमंडलीय अस्पताल में शव उठाने वाले व्यक्ति की कोई व्यवस्था नहीं है. संक्रमित व्यक्ति की मौत के बाद 11 घंटे तक बेड पर शव पड़ा रहा. 

इंसानियत शर्मसार होती रही. जब मृतक के परिजनों ने कोई सुधि नहीं ली तो अस्पताल प्रबंधन की ओर से भी किनारा कर लिया गया. इधर, अस्पताल की लाचार व्यवस्था से आमजनों में काफी आक्रोश है. वहीं, जब इसकी जानकारी मोहल्ले के मुस्लिम रोजेदार युवक फजलु रहमान को हुई तो उन्होंने खुद पीपीई किट पहनकर नगर पालिका परिषद के सिटी मैनेजर विनय रंजन के सहयोग से मृत युवक को कोरोना प्रोटोकॉल के तहत श्मशान घाट पहुंचाया. जहां पर दाह संस्कार रीति रिवाज के मुताबिक किया गया. यह देखकर परिजन भी वहां पहुंचे और अंतिम संस्कार में शामिल हुए.

अब इस अनूठी मिसाल और मानवता धर्म निभाने की चर्चा चारों तरफ हो रही है. इतना ही नहीं इस पुण्य काम के लिए नगरवासी मुस्लिम युवक रोजेदार फजलु रहमान समेत सिटी मैनेजर विनय रंजन को धन्यवाद देते नहीं थकते हैं और यहीं वजह है कि आज इनकी सराहना चहुओर की जा रही है.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights