राज्यमंत्री ने कराया कोंरोना मुक्ति यज्ञ

63098955-669f-400e-b40f-c68e0d2f25cf
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

यज्ञ से बढ़ती है रोग प्रतिरोधी क्षमता : महेश चंद्र गुप्ता

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बदायूं। बदायूं ,उझानी,बिल्सी, आर्यसमाज के सुप्रसिद्ध वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप के निर्देशन तथा राज्यमंत्री माननीय महेश चंद्र गुप्ता के संरक्षण में चल रहे कोरोना मुक्ति यज्ञ के चौथे दिन बदायूँ स्थित राज्यमंत्री महेश चन्द्र गुप्ता के आवास पर यज्ञ किया गया! इस मौके पर परिवार के ही सदस्यों के साथ सपत्नीक महेश चन्द्र गुप्ता यजमान बने! सर्वविदित है कि माननीय महेश चन्द्र गुप्ता ने कोरोना मुक्ति होने तक अन्न त्याग का संकल्प लिया है, उसी दिन ही आचार्य संजीव रूप ने कोरोना की समाप्ति तक निरन्तर प्रातः सायम् कोरोना मुक्ति यज्ञ का संकल्प लिया है! आज उझानी के ग्राम लउआ- कठोली में , यज्ञ तीर्थ गुधनी खौंसारा में तथा मंत्री जी के आवास पर कोरोना मुक्ति यज्ञ हुआ। मंत्री महेश चन्द्र गुप्ता ने कहा ” अच्छा सोचने से अच्छा करने से अच्छा ही होता है,आर्य समाज के बड़े विद्वान आचार्य संजीव रूप के निर्देशन में चल रहे कोरोना मुक्ति यज्ञ का निश्चित ही शुभ परिणाम होगा। एक किलो शुद्ध गौ घृत व दिव्य औषधियों से जो यज्ञ होता है उससे भारी मात्रा में आक्सीजन का उत्सर्जन होता है तथा रोगाणु नष्ट होते हैं,रोग प्रतिरोधी क्षमता का विकास होता है , वातावरण सुगन्धित होता है, शारीरिक व मानसिक शक्ति बढ़ती है। आचार्य संजीव रूप ने कहा कि जैसे एक्सपायरी दवा खाने से तथा घुना सड़ा अनाज भूमि में बोने से कुछ भी लाभ नहीं होता वैसे ही हवन में उल्टा पुल्टा घी व सामग्री के नाम पर सस्ता कूड़ा डालने से ना तो पूजा होती है और ना ही उसका कोई लाभ किसी को होता है, इसलिए हवन केवल गाय के घी तथा दिव्य जड़ी बूटियों से ही होना चाहिए 1 किलो सामग्री लगभग ₹1000 मूल्य में बनती है तथा शुद्ध गौ घृत 15 सो रुपए किलो मूल्य का होता है, यदि यह जलाया जाए तो इसके बहुत उत्तम परिणाम होंगे ही। मैं इन्हीं दिव्य औषधियों से यज्ञ करता हूं जिससे सबको लाभ होना ही है इस अवसर पर ग्राम सभा के प्रधान पंकज कुमार सक्सेना पत्रकार संजीव सक्सेना यजमान हुए तथा बदायूँ मँ विश्वजीत गुप्ता ,क्षेत्रीय अध्यक्ष राजेश्वर सिह्, पूर्व जिला अध्यक्ष हरीश शाक्य तथा धीरज सक्सेना मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights