बिल्सी में महेश नवमी महोत्सव पर भव्य कार्यक्रम हुआ,बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल

WhatsApp-Image-2024-06-16-at-16.22.33-1
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बिल्सी। महेश नवमी महोत्सव, माहेश्वरी वंश उत्पत्ति दिवस के रूप में मनाया गया, कार्यक्रम में दूर दराज से और बिल्सी नगर के अलावा आसपास के सभी ग्रामीण क्षेत्र से भी माहेश्वरी परिवारों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और समय से पूर्व भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई कार्यक्रम मैं मुख्य अतिथि प्रदेश के अध्यक्ष राकेश मोहता जी रहे और पूरनपुर के नगर पंचायत अध्यक्ष शैलेंद्र महेश्वरी और मैलानी की नगर पालिका अध्यक्ष कीर्ति महेश्वरी के साथ-साथ जेवर नगर पंचायत के अध्यक्ष पहलवान नारायण माहेश्वरी सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता मधुर महेश्वरी और बदायूं नगर से सुरेंद्र चाणक्य, विनोद माहेश्वरी, नितिन माहेश्वरी का विशेष अतिथि के रूप में आगमन हुआ !! कार्यक्रम की शुरुआत भगवान महेश के माल्यार्पण के बाद महेश वंदना से हुई । समाज के बच्चों कनिष्क सोमानी, रिया महेश्वरी, सौंदर्य और नियति सोमानी, आध्या महेश्वरी, रुद्र महेश्वरी, सिद्धि महेश्वरी, आराध्या चांडक, आस्था महेश्वरी, मुस्कान महेश्वरी, देवांशी महेश्वरी, आंचल माहेश्वरी आदि ने विभिन्न नृत्य के माध्यम से कार्यक्रम को ऊंचाइयां दी एवं मंच का संचालन समाज सेवक अवधेश लड्ढा महेश्वरी ने विष्णु असावा के साथ किया ! महेश नवमी महोत्सव के अध्यक्ष श्री चंद्रसेन महेश्वरी ने वहां उपस्थित सभी दूर दराज से चलकर आए महेश्वरी समाज के साथियों का स्वागत और अभिनंदन किया और मंचासीन अतिथियों का आभार प्रकट किया महेश नवमी महोत्सव 2024 समिति के निशांत महेश्वरी, घनेंद्र महेश्वरी, निशिकांत महेश्वरी, दीपक माहेश्वरी बाबा, यतेंद्र माहेश्वरी, सचिन असावा, विष्णु असावा, गगन महेश्वरी, सतीश चंद्र महेश्वरी, जयप्रकाश लड्डा, अशोक महेश्वरी, अनिल महेश्वरी, अवधेश लड्डा राजेश महेश्वरी, आदि सभी ने पत्रकार बंधुओ का और निर्वाचित समाज के सभासदों का पटका पहनाकर, स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया और शुभकामनाएं दी ।समाज के वरिष्ठ व्यक्तियों का सम्मान किया गया जिसमें रिसौली गांव से चलकर आई 105 वर्षीय विद्या देवी ने कर महेश नवमी महोत्सव समिति को आशीर्वाद दिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

चिकित्सा के क्षेत्र में समाज के दो बच्चे स्वप्निल लड्डा माहेश्वरी और सुयश महेश्वरी ने एमबीबीएस की परीक्षा उत्तीर्ण की और समाज को सम्मान दिलाया एवं बीएएमएस में भावना महेश्वरी, श्रृष्टि माहेश्वरी, अभिनव पीड़ीवाल और सुधांशु महेश्वरी ने समाज को गौरवान्वित किया , क्षितिज माहेश्वरी ने CA साथ में नंदिनी माहेश्वरी ने एमसीए, शिवानी माहेश्वरी ने MBA, प्रिया माहेश्वरी ने बीटेक, उन्नति राठी ने एलएलबी, युक्ता असावा ने एलएलबी की परीक्षा उत्तीर्ण कर समाज को शक्ति दी है । 12th क्लास और 10th क्लास में फर्स्ट डिवीजन से समाज का नाम रोशन करने वाले बच्चों को भी सम्मानित किया गया । महिला अध्यक्ष ममता राठी, और उनकी टीम धरती माहेश्वरी, पिंकी काबरा, नैना माहेश्वरी, रचना लड्डा, रितु माहेश्वरी, भावना माहेश्वरी, इंदिरा महेश्वरी, सुनीता असावा, दिप्ती माहेश्वरी, रेखा महेश्वरी, सरस्वती महेश्वरी, ऐश्वर्या, युक्ता असावा, रुचि लड्डा, सहित महेश नवमी महोत्सव समिति के भुवनेश लड्डा, सुमित आर्या, राजीव महेश्वरी, अश्विनी महेश्वरी, डॉक्टर सुमित महेश्वरी, डा. ध्रुव महेश्वरी, गौरव माहेश्वरी नेताजी, गगन तोषनीवाल, राहुल महेश्वरी, शिवम महेश्वरी ,अनुराग सोमानी, अनुज असावा, मनीष असावा, रामकुमार महेश्वरी, नरेश चंद महेश्वरी तेल वाले, नीरज माहेश्वरी सरार्फ , अंकित तोषनीवाल, विनीत असावा, हर्ष सोमानी, गौरव खासट एवं प्रफुल्ल मालपानी, संजीव महेश्वरी, आचार्य गोपाल दास स्वामी, अभिनव लड्डा, दीपक माहेश्वरी, जितेंद्र माहेश्वरी, नवदीप महेश्वरी, अभिषेक गांधी, शैलेश महेश्वरी, यतेंद्र असावा, सत्य प्रकाश माहेश्वरी, लव कुश सोमानी, विशाल भारत महेश्वरी, वांके लालजी गांधी, रूप किशोर माहेश्वरी, मदन बाबू गांधी, उमेश तोषनीवाल, बृजेश महेश्वरी, संजीव असावा, सुबोध बाबू आर्य, सोमेंद्र माहेश्वरी नैथुआ वाले, शैलेश माहेश्वरी, अरविंद माहेश्वरी सिरसोल वाले रेशु खासट, अभिषेक गांधी, गौरव गांधी, स्वतंत्र राठी, ओम प्रकाश महेश्वरी सहित लगभग 3000 से अधिक माहेश्वरी बंधुओ ने कार्यक्रम को शोभायमान किया और विभिन्न जिम्मेदारियाें को निभाया!! महेश नवमी महोत्सव की समिति के सफल आयोजन से प्रभावित होकर जेवर के नगर पंचायत अध्यक्ष पहलवान नारायण महेश्वरी ने समिति को 101000 रुपए दान स्वरूप देने की घोषणा की ! जिस पर पूरा सदन तालियाें से गूंजगया समिति ने चेयरमैन साहब को बधाइयां दी है

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights