प्लाट दिलाने के नाम पर एक लाख की ठगी , पुलिस ने नही की कार्रवाई

WhatsApp-Image-2024-06-11-at-2.58.46-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना किला के छीपीटोला के रहने वाले हाल निवासी आला हजरत कालोनी बिथरी चैनपुर नाजिम पुत्र नदीम ने एसएसपी को शिकायत करते हुए बताया कि वह मजदूरी करके अपना परिवार पालता है। 6 माह पहले इज्जतनगर के करमपुर चौधरी निवासी रईस पुत्र हाजी हमीद खां ने अपने घर मजदूरी के लिए बुलाया था तब उसने बताया कि वह प्रॉपर्टी का भी काम करता है और उसने कहा कि उसके पास 70 गज का एक प्लाट है जो काफी सस्ता मात्र 3 हजार रुपये गज पर दे देगा। जिसके लिए एडवांस एक लाख बकाया बैनामे के समय देने होंगे। पीड़ित ने बताया की उसने 50 हजार रुपए दिए थे बाद में एडवांस कम होने की बात पर पीड़ित ने पिता को अपनी मजबूरी बताई तो पिता ने मां के गहने बेचकर एडवांस की दूसरी क़िस्त 50 हजार रुपये और दे दिए पर आरोपी न प्लाट दे रहा है न पैसा। आरोप है कि 13 मई 2024 को जब आरोपी के घर गए तो उसने पैसा देने से साफ इंकार कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट पर आमादा हो गए तब पीड़ित अपनी जान बचाकर वहाँ से भाग आया। पर शिकायत करने पर पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं कि पीड़ित ने एसएसपी से गुहार लगाते हुए कार्यवाही की मांग की है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights