गोवंशों की दुर्दशा गौशालाओं की दशा सुधारने की मांग राष्ट्रीय गौ रक्षक संघ ने की

WhatsApp-Image-2024-06-11-at-2.05.03-PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। राष्ट्रीय गौरक्षक संघ के कार्यकर्ता ने जिले भर की गौशालाओं में गौवंशो की दुर्दशा को देखते बरेली मंडल अध्यक्ष एडवोकेट विनोद राठौर के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित जिलाधिकारी कार्यालय में एसीएम प्रथम को ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष विनोद राठौर ने कहा कि आये दिन सड़क दुर्घटना में घायल गौवंशों को संरक्षित करने की जगह का सही प्रबन्ध किया जाये। निराश्रित गोवंशों की गोशालाओं में विधिवत संरक्षित किया जाए। कार्यकर्ताओ ने कहा फतेहगंज पूर्वी, फरीदपुर, भुता के पशु चिकित्सालयों के डाक्टर दोपहर 3:00 बजे के बाद निराश्रित गोवंशों का इलाज नहीं करते है उनका कहना है कि मेरी ड्यूटी जितनी है उतनी ही करूंगा ओवर टाईम नही कर सकता। चिकित्सालयों में स्टाफ भी कम है ऐसी स्थिति में डाक्टरों के पास अच्छा बहाना है। फतेहगंज पूर्वी की हरेली अलीपुर व हरेला दोनों गोशालाओं में विद्युत की व्यवस्था नहीं की गयी है। यहाँ सैकड़ो गोवंश है जो की पानी व गर्मी की वजह से भूखे प्यासे मर रहे है। चठिया फैजू फरीदपुर गोशाला में गोवंशों के लिये ना सूखा भूसा, ना चोकर, न हरे चारे की व्यवस्था है, चोकर व हरे चारे के पैसों का केयर टेकर व फरीदपुर के सम्बन्धित अधिकारी सभी मिलकर घोटाला कर रहे है इस पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कार्यवाही करे। जिलाधिकारी स्वंय जाकर जिले की समस्त गोशालाओं का समय समय पर निरीक्षण करे जिससे गोशालाओं से सम्बन्धित अधिकारी उचित कार्य कर सके।ज्ञापन देने बालो में पंडित अजीत शर्मा , विकास ठाकुर , राजू यादव , पवन प्रजापति , मनोज कुमार गंगवार , अभिजीत प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights