बदायूँ व बरेली में पारा 42 पार, भीषण गर्मी से मची त्राहि त्राहि

WhatsApp-Image-2024-06-08-at-5.44.19-PM

बदायूँ। बदायूँ औऱ बरेली में लम्बे समय से भीषण गर्मी से लोग हलकान औऱ परेशान है। मई से ही गर्मी चरम पर है। जून के दूसरे सप्ताह में भी गर्मी सभी को पसीने से तरबतर किये हुए है। अनुमान है अगले सप्ताह तक ऐसी ही भीषण गर्मी रहेगी। जेठ की तपती दोपहरी से सभी लोग त्राहि त्राहि किये हुए है। बदायूँ औऱ बरेली में इन दिनों पारा 42 पार चल रहा है। हालांकि रात में तापमान में काफी गिरावट आने की वजह से लोगो को कुछ राहत है। पिछले दिनों रात में आंधी बारिश से कुछ राहत मिली। तापमान कुछ लुढ़क गया था। लेकिन यह राहत 24 घण्टे ही रही,फिर तापमान बढ़ना शुरू हो गया। इन दिनों गर्मी चरम पर है और सभी लोग परेशान है।