उस्मानपुर पुल पर डंपर की टक्कर से बाइक सवार दामाद-ससुर की मौत

WhatsApp-Image-2024-06-08-at-3.26.47-PM

बदायूं। थाना कादरचौक क्षेत्र के निजामाबाद के रहने वाले 24 वर्षीय विवेक कुमार अपने ससुर 55 वर्षीय संजय निवासी मोहल्ला नयागंज सहसवान के साथ जा रहे थे। कि थाना जरीफनगर क्षेत्र के दिल्ली बदायूं रोड पर उस्मानपुर पुल पर डंपर ने टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार विवेक और उनके ससुर संजय की मौत हो गई। ससुर संजय की लड़की की शादी होने वाली थी। तो संजय ने अपने दामाद विवेक को अपने यहां बुलाया और दोनों बाइक से बबराला शादी को बारात घर बुक करने जा रहे थे। कि रास्ते में यह हादसा हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। दोनो घरों में कोहराम मचा हुआ है। शादी की तैयारियां मातम में बदल गई