मौसम विभाग का यलो अलर्ट, बारिश से पहले चलेगी धूल भरी आंधी; जानें कितना रहेगा पारा

download-23
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली। राजधानी में लोग चिलचिलाती गर्मी से बेहाल हैं। शनिवार को आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। धूल भरी आंधी के साथ तेज सतही हवा 25 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चल सकती है। ऐसे में हल्की बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इससे लोगों को गर्मी से फौरी राहत मिलने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस होने की आशंका है। जबकि न्यूनतम तापमान भी 29 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है।शुक्रवार को सुबह से ही कड़ी गर्मी हुई। इससे लोग परेशान रहे। दोपहर में सूरज के तेवर और कड़े हो गए। इससे उमस भरी गर्मी महसूस की गई। शाम के समय कुछ इलाकों धूल भरी आंधी के साथ तेज हवा चली। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक के साथ 43 दर्ज किया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम आर्द्रता का स्तर 57 फीसदी रही। मौसम विभाग के मुताबिक नजफगढ़ इलाका सर्वाधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, नरेला में 44.9, पीतमपुरा में 44.3, पूसा में 44, जाफरपुर व रिज में 43.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया।राजधानी में हवा की गति कम होने से आबोहवा खराब श्रेणी में पहुंच गई है। शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 228 रहा, जोकि खराब श्रेणी में है। सर्वाधिक इलाकों में एक्यूआई 200 के पार दर्ज किया। दिल्ली की हवा समग्र रूप से खराब श्रेणी में बनी रही। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को हवा मध्यम श्रेणी में पहुंचने का अनुमान है। सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में ग्रेटर नोएडा का सबसे अधिक वायु गुणवत्ता सूचकांक दर्ज किया। यहां एक्यूआई 273 रहा, यह खराब श्रेणी है। गुरुग्राम में 271, नोएडा में 232, फरीदाबाद में 216 व गाजियाबाद में 177 एक्यूआई दर्ज किया।अधिकतम तापमान—43 डिग्री सेल्सियस,न्यूनतम तापमान—–28 डिग्री सेल्सियस, तेज हवा के साथ धूल भरी आंधी चलने और हल्की बारिश होने का अनुमान.अधिकतम तापमान—42 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान—–29 डिग्री सेल्सियस

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights