पर्यावरण दिवस पर डॉ बीके जैन ने कहा वृक्ष जीवन का आधार

WhatsApp-Image-2024-06-05-at-18.46.00
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

चित्रकूट। आज 5 जून को पूरे विश्व में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है वही परम पूज या संत रणछोड़ दास जी महाराज द्वारा स्थापित श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट चित्रकूट जानकीकुंड के प्रांगण में भी विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं डायरेक्टर डॉक्टर बीके जैन,श्री सदगुरू शिक्षा समिति की अध्यक्षा श्री मती ऊषा जैन एवं अमेरिका से आए हृदय रोग विशेषज्ञ डा प्रकाश डी शाह और उनकी धर्म पत्नी सोना शाह व सोना फाउंडेशन शिकागो अमेरिका एवं सदगुरू परिवार के सभी सदस्यों ने वृक्षारोपण किया। डा जैन ने विश्व पर्यावरण दिवस पर लोगों से अपील करते हुए कहा कि हर व्यक्ति कम से कम एक वृक्ष जरूर लगाए और उसकी पूरी देख भाल कर तैयार करे क्यों कि वृक्ष जीवन का आधार है।उन्होंने कहा प्रकृति संसाधनों के दोहन और मानव जीवन के लिए उनके गलत उपयोग से पर्यावरण दूषित हो रहा है अतः दूषित पर्यावरण उन सभी घटकों को प्रभावित करता है जो जीवन जीने के लिए आवश्यक है ऐसे में पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक रहना चाहिए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

डॉ जैन ने पर्यावरण का अर्थ बताते हुए कहा कि संपूर्ण प्रकृति परिवेश से है जिसमें हम रहते हैं इससे हमारे चारों ओर के सभी जीवित और निर्जीव तत्व शामिल होते हैं हवा पानी मिट्टी पौधे जानवर आदि जंतु पर्यावरण के घटक परस्पर एक दूसरे के साथ जुड़कर एक समग्र स्थिति तंत्र का निर्माण करते हैं इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने आसपास सफाई रखना चाहिए एवं प्रकृति का दोहन ना खुद करें और ना दूसरों को करने दे अगर कोई व्यक्ति ऐसा कर रहा है तो उसे रोकें और समझने का प्रयास करें इस मौके पर जानकीकुंड चिकित्सालय कि जनरल सर्जन डा पूनम आडवाणी, ए बी एस राजपूत, आर बी सिंह चौहान, देवेंद्र सचान, आर पी मिश्रा सहित सभी चिकित्सक और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights