मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 24 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

उत्‍तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना के बीच अब तक 45 पॉज‍िट‍िव म‍िले, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां

May 2, 2021By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में इस उत्साह के कारण प्रत्याशियों के समर्थकों ने मतगणना केन्‍द्रों पर कोविड नियमों की अनदेखा कर उसकी धज्जियां उड़ाते दिखाई द‍िए. सुप्रीम कोर्ट के शन‍िवार को द‍िए आदेश के तहत प्रशासन ने कोविड नियमों का पालन करने का आग्रह यूपी का हर जिला प्रशासन कर चुका है, लेकिन सुरक्षा में लगे कई जगह पुलिसकर्मी मूकदर्शक रहे तो कहीं पर पुल‍िसकर्म‍ियों ने भीड़ पर जमकर लाठीचार्ज भी क‍िया. इस दौरान कई जगह कोरोना केस भी सामने आए.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जानें अब तक कहां म‍िले क‍ितने कोरोना पॉज‍िट‍िव

– कानपुर में 14 एजेंट पाए गए कोविड पॉजिटिव. मतगणना स्थल के बाहर एंटीजन जांच में पाए गए पॉजिटिव. मतगणना एजेन्ट के पॉजिटिव पाए जाने से मचा हड़कम्प. घाटमपुर में बने मतदान केन्द्र का मामला.

-रामपुर के मतगणना स्थल पर अब तक करीब 17 कोरोना पॉजिटव मिले. 16 पॉजिटिव एजेंट शाहबाद में मिले. 1 मतगणना कर्मचारी मिलक में मिला.
– हमीरपुर में दो एजेंट निकले कोरोना पॉजिटिव. एंटीजन टेस्ट के दौरान निकले पॉजिटिव. ये दोनों प्रधान प्रत्याशियों के एजेंट है. सरीला ब्लॉक के चंडौत और धौवल गांव के एजेंट है.

– बलरामपुर में मतगणना ड्यूटी में लगे आठ कर्मचारी मिले कोरोना पॉज‍िटिव. सभी 8 कर्मियों को मतगणना ड्यूटी से अलग किया गया. मतगणना शुरू होने के पूर्व कोविड-19 की जांच में खुलासा हुआ. सभी आठ कर्मियों को किया गया आइसोलेट. पचपेड़वा के मतगणना स्थल पर तैनात थे सभी 8 कर्मचारी.

– हाथरस के मुरसान में मतगणना में आए चार ड्यूटी कर्मी पॉजिटिव निकले. मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम. बाकी कर्मचारियों में मची खलबली. कोतवाली मुरसान क्षेत्र के जीएस इंटर कालेज का मामला.

– इटावा में एक मतगणना कर्मी पाया गया कोरोना पॉजीटिव. डॉ भीमराव अंबेडकर इंजीनियरिंग कॉलेज मतदान केंद्र डॉक्टरों की टीम ने चेक करने पर एक मतगणना कर्मी कोरोना पॉजीटिव पाया गया. कोरोना पॉजीटिव कर्मी को किया आइसोलेट.

– बनारस में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मतगणना शुरू हो चुकी है. 2592 बूथों पर हुए चुनाव की मतगणना के लिए 8 केंद्र बनाए गए हैं, जहां दो शिफ्टों में काउंटिंग होनी है. इसके लिए 2020 कर्मचारी लगाए गए हैं. मतगणना केंद्र पर जाने के लिए प्रत्याशियों के सहकर्मियों को निगेटिव रिपोर्ट दिखानी पड़ेगी, लेकिन वाराणसी के लहरतारा स्थित केंद्र पर जो तस्वीरें है, वो काफी डरावनी है. सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ रही हैं. न ही इन्हें कोई रोकने वाला है और न ही कोई टोकने वाला है. केंद्र के अंदर जाने के लिए ये पहले कोविड टेस्ट करवा रहे हैं, लेकिन भीड़ की ये स्थिति देख कर ये लगता नही कि इन्हें कोरोना की कोई चिंता है.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights