106 साल पुराने दिगंबर जैन कॉलेज में हंगामा

download (1)
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बागपत।  एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को 106 साल पुराने दिगंबर जैन कॉलेज पहुंचकर जमकर हंगामा काटा. कार्यकर्ताओं का कहना है कि कॉलेज में देवी सरस्वती की मूर्ती स्थापित की गयी है जोकि अच्छी बात है लेकिन उनके मस्तक पर जैन मुनि को दर्शाया गया है. कार्यकर्ताओं का कहना है ये मां सरस्वती का अपमान है जिस बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इस दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि जब तक माता सरस्वती की मूर्ति के सिर से जैन मुनि को नहीं हटा दिया जाता, तब तक वह शांत नहीं बैठेंगे.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

हंगामे के बीच कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह पहुंचे. जहां एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने उन्हें ज्ञापन सौंपा इसके साथ ही प्रतिमा को हटा लेने की चेतावनी देते हुए कहा कि अगर समय रहते इसे हटाया नहीं गया तो सभी कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे.

ऐसे में प्राचार्य ने कहा कि यह प्रतिमा कॉलेज में अब से चार साल पहले 2016 में स्थापित की गयी है जोकि जैन धर्म की प्रतीक मां श्रुति देवी की है. उन्होंने बताया कि प्रतिमा जैन धर्म की आस्था की प्रतीक है. ऐसे में एबीवीपी के कार्यकर्ता सभी को गुमराह कर रहे हैं. ऐसे में हंगामा काटने से पहले यह जरुरी है कि पूरी जानकारी ली जाए.

हंगामे के बाद बुधवार को दिगंबर जैन बाल सदन में जैन समाज के लोगों ने घटना को लेकर अपना रोष प्रकट किया. इसके साथ ही उन्होंने जुलुस भी निकाला. जैन समाज के लोगों की मांग है कि कॉलेज में उपद्रव करने और मां श्रुति देवी का अपमान करने वाले कार्यकर्ताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights