मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 28 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 21.4 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,45,485.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

UP में गाड़ी चलाने वाले जरा सा वक्त निकालकर निपटा ले ये जरूरी काम , वरना नए साल में हो जाएंगे परेशान

December 24, 2020By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

लखनऊ। नए साल से दरअसल यूपी में 1 जनवरी 2021 से टोल प्लाजा पर टोल टैक्स लेने के बजाय भुगतान सिर्फ और सिर्फ फास्टैग से लिया जाएगा. 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

सभी टोल प्लाजा पर फास्टैग से होगा भुगतान 
एनएचएआई के सभी 78 टोल प्लाजा पर 1 जनवरी से टोल का भुगतान फास्टैग के माध्यम से होगा.  सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अनुसार, 1 जनवरी 2021 से राष्ट्रीय राजमार्ग पर पड़ने वाले टोल प्लाजा पर भुगतान केवल फास्टैग से ही होगा. इसके लिए 6 नवंबर को ही अधिसूचना जारी कर दी गई है. 

यहां मिलेगा फास्टैग
देश के सभी टॉल प्लाजा पर पहले से ही फास्टैग लगवाने की सुविधा मिल रही है. इसके लिए वाहन का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट और आधार, पैन या ड्राइविंग लाइसेंस में से किसी एक पहचान पत्र की फोटोकॉपी होना जरूरी है. कुछ पेट्रोल पंपों, अमेजन, फ्लिपकार्ट, स्नैपडील और पेटीएम से भी ऑनलाइन फास्टैग लेने की सुविधा है. इसके अलावा आप बैंक से भी फास्टैग ले सकते हैं. ये सीधे आपके बैंक खाते से जुड़ा होगा. ऐसे में फास्टैग रीचार्ज करने पर पैसा सीधे खाते से कट जाएगा.

फिटनेस सर्टिफिकेट रिन्युअल भी फास्टैग देखकर होगा
केंद्रीय मोटर वीइकल नियम, 1989 के मुताबिक फास्टैग को एक दिसंबर, 2017 के बाद खरीदे गए चार पहिया वाहनों के सभी नए रजिस्ट्रेशन के लिए अनिवार्य बना दिया गया था. इसके साथ ही नियम ये भी है कि ट्रांसपोर्ट वाहनों के फिटनेस सर्टिफिकेट का रिन्युअल फास्टैग लगाने के बाद ही किया जाएगा.

कैसे काम करता है फास्टैग
जब आपकी गाड़ी किसी टोल प्लाजा के पास आती है, वहां लगा सेंसर आपके वाहन के विंडस्क्रीन पर लगे फास्टैग को ट्रैक कर लेता है. इसके बाद आपके फास्टैग अकाउंट से उस टोल पर लगने वाला शुल्क कट जाता है. इस तरह आप टोल पर रुके बगैर टोल फीस का भुगतान कर पाते हैं.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights