मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 21 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

एसटीएफ ने वाहन चोर गिरोह के 4 सदस्यों को किया गिरफ्तार

May 22, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। यूपी एसटीएफ की बरेली यूनिट द्वारा गुड्डू वारसी वाहन चोर गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। इन वाहन चोरों के पास से 3 चोरी के ट्रक बरामद किए गए हैं। यह गिरोह अब तक लगभग 100 से ज्यादा वाहनों को आरटीओ ऑफिस के कर्मियों की मिलीभगत से फर्जी दस्तावेज तैयार कर बेंच चुका है। गिरोह का सरगना नवाब वारसी उर्फ गुड्डू वारसी फरार है, यूपी एसटीएफ फरार अभियुक्त की तलाश कर रही है। नवाब वारसी उर्फ गुड्डू वारसी पर दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान व उत्तर प्रदेश में चोरी के लगभग दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।पिछले काफी समय से नवाब वारसी उर्फ गुड्डू वारसी का गिरोह वाहन चोरी में सक्रिय है। यूपी एसटीएफ की बरेली यूनिट के पुलिस उपअधीक्षक अब्दुल कादिर को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि गुड्डू वारसी वाहन चोर के गिरोह के सदस्य चोरी के 3 ट्रकों के साथ हाफिजगंज थाना क्षेत्र के भट्टा चौराहे के पास मौजूद हैं। मुखबिर की सूचना पर तत्काल गौर करते हुए यूपी एसटीएफ बरेली की इकाई के उपअधीक्षक अब्दुल कादिर ने वाहन चोर गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए तत्काल टीम का गठन किया, जिसमें उपनिरीक्षक राशिद अली, मुख्य आरक्षी संदीप, शिवओम पाठक, नितिन,आरक्षी संजय यादव, मुख्य आरक्षी कमाण्डो विनोद कुमार एसटीएफ फील्ड इकाई बरेली सामिल थे। मुखबिर की बताई हुई जगह पर बुधवार की रात्रि 12:15 पर एसटीएफ की टीम ने घेराबंदी कर 4 वाहन चोर गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जिनके पास से 3 चोरी के ट्रक तथा वाहनों के कूटरचित दस्तावेज और 4 मोबाइल बरामद हुए। गिरफ्तार वाहन चोरों ने पूछताछ में अपना नाम शराफत पुत्र मल्लू खां, निवासी सहदौरा किच्छा, थाना पुलभट्टा, जनपद ऊधमसिंह नगर उत्तराखण्ड , मुजाहिद पुत्र चाऊ खां, निवासी मोहनपुर, थाना कैण्ट, जनपद बरेली , शाकिर हुसैन पुत्र सहादत हुसैन, निवासी पदारतपुर, थाना बिथरी चैनपुर , अंजुम पुत्र अजीजउद्दीन निवासी शाहबाद दीवान खाना, थाना प्रेमनगर, जनपद बरेली बयाया। गिरफ्तार वाहन चोरों ने बताया कि वह नवाब वारसी उर्फ गुड्डू बरसी उर्फ फिटवेल टेलर गैंग गिरोह के सदस्य हैं। नवाब वारसी उर्फ गुड्डू वारसी उत्तराखंड के सितारगंज का रहने वाला है और पिछले काफी समय से वाहन चोरी गिरोह का संचालन कर रहा है। इस गिरोह के द्वारा चोरी के वाहनों पर एक्सीडेंटल , टोटल लॉस के इंजन व चेचिस नंबर को खोदकर आरटीओ ऑफिस की मिली भगत से फर्जी कागजात व एनओसी तैयार कर मणिपुर , नागालैंड, पंजाब , हरियाणा , राजस्थान में बेंच देते हैं या अपने पास रख लेते हैं। यह पंजाब से फर्जी एनओसी तैयार कर आरटीओ ऑफिस में फर्जी रजिस्ट्रेशन कराते हैं। कुछ समय बाद वो को कबाड़ी से पास रखे वाहन को कटवा कर चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाने के बाद बीमा कंपनी से मोटी रकम ले लेते हैं। इस गिरोह द्वारा 100 से अधिक वाहनों को चोरी कर मोटी रकम में बेंच चुका है और कुछ वाहनों को बरेली जिले के बहेड़ी के कबाड़ी के यहां कटवा दिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ थाना हाफिजगंज में धारा 41 ,102 , 411 , 413 , 414 , 420 , 467 , 468, 471सीआरपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। फरार गिरोह के सरगना नवाब वारसी उर्फ गुड्डू वारसी को पुलिस तलाश कर रही है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights