मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 21 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

पुलिस ने चार डकैतों को पकड़ा एक फरार लाखों का माल हुआ बरामद

May 13, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के गांव लोहारनगला में कुछ दिन पूर्व हुई डकैती के मामले में पुलिस ने बीती देर रात चार डकैतों को गिरफ्तार कर लिया है उनके पास से डकैती में लूटा हुआ सामान भी बरामद हुआ है। वही इनका एक साथी फरार हो गया। पुलिस ने 5 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है पकड़े गए चारों आरोपियों को भेजा जेल बीती देर रात फतेहगंज पश्चिमी पुलिस को सूचना मिली कि सोरहा से लौहारनगला को जाने वाली पक्की सड़क पर कुछ लोग बाइको से इकट्ठे हुए हैं। यह लोग गांव में डकैती डालने की योजना बना रहे हैं। इन्हीं बदमाशों ने कुछ दिन पहले लौहार नगला गांव में डकैती की घटना को अंजाम दिया था।सूचना पर एसएसआई पुष्पेंद्र सिंह पुलिस टीम को साथ लेकर गोपनीय तरीके से मौके पर पहुंच गए। इस दौरान पुलिस ने सुना बाइक पर बैठे पांचो व्यक्ति डकैती की घटना को अंजाम देने लेकर चर्चा कर रहे थे। लौहार गांव में डकैती करने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने घेराबंदी कर पांचों आरोपियों को घेर लिया। लेकिन इस दौरान एक बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने चारों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए व्यक्तियों ने अपना नाम जुबेर पुत्र अनीस अहमद निवासी ग्राम टिटौला फतेहगंज पश्चिमी सोमपाल पुत्र मोतीराम लौहारनगला फतेहगंज पश्चिमी सलीम पुत्र अब्दुल वहीद ग्राम सफरी फतेहगंज पश्चिमी मुन्ना उर्फ अभय प्रकाश पुत्र रामरक्षपाल निवासी ग्राम लौहारनगला फतेहगंज पश्चिमी बताया। इस दौरान पुलिस ने फरार अभियुक्त का नाम पूछा उसका नाम परमीलाल पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम लौहारनगला फतेहगंज पश्चिमी बताया। पकड़े गए इन आरोपियों से जब पुलिस ने पूछताछ की तो उन्होंने बताया कुछ दिन पहले उन्होंने लौहारनगला में सुखपाल पुत्र जयपाल के यहां डकैती की घटना को अंजाम दिया था। सोने के आभूषण रुपए कपड़े आदि लूट थे। उन्होंने सारे सामान को बंद पड़ी पिपरमेंट फैक्ट्री में छुपा कर रख दिया है। आरोपियों के निशानदेही पर पुलिस ने लूटे गए वस्त्र वा ज्वेलरी आदि सामान को बरामद कर लिया। सुखपाल को बुलाकर जब सामान को दिखाया गया तो उसने बताया यह वही समान है जो उसके घर से डकैत ले गए थे।
बदमाशों ने सुखपाल के यहां से 80 हजार रूपए व ज्वेलरी आदि कीमती सामान को लूट लिया था। 80 हजार रूपए का पांचो बदमाशों ने बटवारा कर लिया वह ज्वेलरी आदि का बटवारा नहीं कर पाए इसलिए सारा सामान पुलिस ने बरामद कर लिया। पकड़े गए बदमाशों को पता था इस समय चुनाव का माहौल चल रहा है। पुलिस को चुनाव में लगाया गया है। पुलिस के व्यस्त रहने के कारण वह घटना को आसानी से अंजाम दे सकते थे। उन्होंने जान पूछ कर यह समय चुना था। लेकिन इस बार वह लोग पुलिस के हाथ चढ़ गए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights