मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 23 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

खाद्य सामग्री पर महंगाई से जनता परेशान,हो रही जमकर काला बाजारी

April 26, 2021By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी।देश जहाँ एक तरफ कोरोना महामारी जैसी बीमारी से लड़ रहा है वहीं थोक व्यापारी अपने गोदामों में खाद्य सामग्री भरकर काला बाजारी करने में जुटे हैं।काला बाजारी के चलते आम नागरिक परेशान है।जबकि सरकार कोरोना की रोकथाम को ठोस कदम उठा रही है।
रविवार,शनिवार की सरकार के द्वारा लॉकडाउन की घोषणा होते ही थोक दुकानदारों ने गोल्ड मोहर,गगन,कमला पसन्द,कुवेर,रजनीगंधा का बडी मात्रा में स्टॉक कर लिया है। काला बाजारी नगर में जोर शोर से चल रही है।बड़े दुकानदारों ने लॉकडाउन लगने से पहले ही अपने गोदाम भर लिये हैं और लॉकडाउन में गुटखा दुगने दामों पर बेच रहे हैं।गोदामों में भरे गुटखे को पुलिस की नजर बचते ही वह एक जगह से दूसरी जगह महंगे दामों में बेच रहे है।यही हाल खाद्य सामग्री बेचने वाले थोक व्यापारियों का है।उन्होने तेल,घी,रिफाइन्ड,मसाले,दालों आदि पर काफी रूपये बढ़ा दिये हैं।छोटे दुकानदारों से सामान महंगे बेचने पर पूछने पर जबाब देते है कि जब उन्हें ऊपर से ही सामान महंगा मिल रहा है तो वह महंगा बेच रहे हैं।सरकार काला बाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठा रही है फिर भी काला बाजारी करने वाले दुकानदार अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं।कोरोना संक्रमण के चलते वैसे ही सारे काम चौपट हो गए हैं।आदमी के आय के साधन बन्द हो गए हैं ऊपर से यह महंगाई,ऐसे में गरीब इंसान करे तो क्या करे।अगर जल्द ही काला बाजारी पर अंकुश नहीं लगाया गया तो इनके हौसले और बुलन्द होंगे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights