मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 23 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

UP में102 व 108 एंबुलेंस सेवाओं के 16 हजार से अधिक कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

April 25, 2021By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

लखनऊ। कोरोना की विषम परिस्थितियों को देखते हुए ही इन दोनों एम्बुलेंस के करीब 16 से ज्यादा कर्मचारियों की छुट्टी कैंसिल करने का आदेश दिया गया है. यह निर्णय कोविड के बढ़ते संक्रमण में मरीजों को इलाज में कोई दिक्कत न आए इसलिए लिया गया है.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

पिछले एक महीने के भीतर पूरे प्रदेश में 108 एम्बुलेंस सेवा ने  209484 मरीजों की मदद की. इसके अलावा भी 2078190 मरीजों को इलाज दिलाने का काम किया. कोविड के अलावा अन्य 4668670 मरीजों को 102 एंबुलेंस ने उपचार दिलाया. गौरतलब है कि अस्पतालों में बेड मिलने में होने वाली तकलीफों में एम्बुलेंस ने अस्पताल की तरह ही काम किया है. जब तक मरीजों के लिए बेड का प्रबंध नहीं हो जाता तब इन एंबुलेंस में उन्हें प्राथमिक इलाज उपलब्ध कराया जाता है. 

सेवा दे रहे कर्मचारियों-अधिकारियों का रखा जा रहा ख्याल
योगी सरकार एंबुलेंस में सेवा दे रहे कर्मचारियों और अधिकारियों की सुरक्षा का ख्याल रख रही है. कोरोना काल में ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों की नियमित कोविड जांच हो रही है. कोविड से बचाव के लिए मास्क पहनने को दिए जा रहे हैं.  साथ ही उन्हें दिन में दो बार काढ़ा दिया जा रहा है. 

108 एंबुलेंस सेवा की 50 फीसदी एंबुलेंस कोविड मरीजों के लिए
सीएम ने कहा कि कोविड प्रबंधन में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की महत्वपूर्ण भूमिका है. इसके जरिए बेड आवंटन की जानकारी, समय पर एम्बुलेंस की उपलब्धता आदि व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई जा रही हैं. ‘108’ एम्बुलेंस सेवा की 50 प्रतिशत एम्बुलेंस का उपयोग कोविड मरीजों के लिए किया जा रहा है. इसके अलावा उन्होंने एम्बुलेंस के रिस्पान्स टाइम को कम किया जाने पर भी जोर दिया. 

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights