मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 22 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 15.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Delhi

मौतों में भी हर रोज इजाफा, श्मशान घाटों पर लकड़ियों की कमी

April 25, 2021By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना से होने वाली मौतों में भी हर रोज इजाफा हो रहा है. इसके चलते संचालित शवदाह गृह पर बड़ी संख्या में शव पहुंच रहे हैं.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इसकी वजह से शवदाह गृह पर लकड़ियां भी कम पड़ने लगी हैं जिसके चलते पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने शवों को जलाने के लिए गोबर के उपलों का भी प्रयोग करने की अनुमति दी है.

बताते चलें कि शनिवार को पिछले 24 घंटे में 357 लोगों की कोरोना से मौत रिकॉर्ड की गई है. मौतों का आंकड़ा भी अब दिल्ली में बढ़कर 13,898 पहुंच गया है. वहीं, संक्रमित मरीजों की संख्या 93,080 को पार कर गई है.
पूर्वी दिल्ली के मेयर निर्मल जैन ने बताया कि कोरोना माहमारी से होने वाली मृत्यु की वजह से श्मशान घाटों पर काफी दबाव बढ़ गया है.

उन्होंने बताया कि इस दबाव के चलते शवदाह के लिए लकड़ियों की सप्लाई पर काफी दबाव चल रहा है. इसके मद्देनजर पूर्वी दिल्ली नगर निगम (EDMC) द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि पूर्वी दिल्ली में स्थित श्मशान घाटों (निगम द्वारा संचालित, स्वयंसेवी संस्थानों द्वारा या निजी संस्थाओं द्वारा संचालित श्मशान घाटों) में शवदाह के लिए गोबर के उपलों का प्रयोग किया जा सकेगा जिससे लकड़ियों पर बढ़ते दबाव को कम किया जा सकता है.

मेयर निर्मल जैन ने बताया कि कोरोना के कारण हालात लगातार विकराल होते जा रहे है. उन्होंने कहा इस वायरस से संक्रमितों की संख्या के साथ मरने वालों की संख्या में भी लगातार इज़ाफा हो रहा है.

मेयर ने कहा कि इसके लिए पूर्वी निगम द्वारा गाजीपुर, कडकडडूमा, सीमापुरी तथा ज्वाला नगर श्मशान घाटों में अतिरिक्त पायर्स का निर्माण तो करवाया गया है.

साथ ही संचालन अवधि भी बढ़ाई गई है. उन्होंने नागरिकों से अपील कर कहा कि अपने घर पर ही रहें और अनावश्यक बाहर ना निकले. साथ ही जिम्मेदारी से कोविड नार्मस का पालन करें.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights