डेढ़ लाख दीप जला सदगुरू परिवार हर्षोल्लास के साथ मनाया गौरव दिवस

WhatsApp-Image-2024-04-19-at-16.57.22-2-1
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

चित्रकूट। गौरव दिवस पर मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री की तपोभूमि चित्रकूट साढ़े 11 लाख दीपों से ऐसी जगमगा उठी जैसे आकाश में सितारे अपनी रोशनी बिखारते हैं।चित्रकूट के मध्यप्रदेश क्षेत्र एवं उत्तरप्रदेश क्षेत्र दीपकों से सुजज्ज होकर जगमगा उठा। इस गौरव दिवस पर सदगुरू सेवा संघ ट्रस्ट ने 1लाख 50 हजार दीपको को प्रज्ज्वलित कर चित्रकूट गौरव दिवस को एक बड़े पर्व के रूप में मनाने का काम किया है। ट्रस्ट द्वारा भरतघाट में 70 हजार, जानकीघाट चरण चिन्ह से ओशो आश्रम 35 हजार, तुलसी मार्ग में 5 हजार, चिकित्सालय परिसर में 5 हजार एवं सतना मार्ग चिकित्सालय प्रवेशद्वार से आरोग्यधाम तक 35 हजार दीपक जलाकर इस अद्वतीय चित्रकूट गौरव दिवस का साक्षी बना है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

ट्रस्ट के ट्रस्टी डा बी के जैन ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ये हम सब चित्रकूट क्षेत्रवासियों के लिए बड़े गौरव का विषय है कि हर वर्ष प्रभु राम की तपोस्थली में हम सब लोग उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश शासन के साथ मिल जुलकर चित्रकूट को दीपों से दुल्हन की तरह सजाकर दीपावली पर्व की तरह चित्रकूट गौरव दिवस मनाते है।वहीं ट्रस्टी डा इलेश जैन अति प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि हम सब बहुत ही सौभाग्यशाली जो भगवान श्री राम की तपोस्थली में रहकर रामनवमी को जिस दिन उनका जन्म हुआ था उस दिन चित्रकूट दीप जलाकर चित्रकूट गौरव दिवस के रूप में मनाते है।उन्होंने बताया कि ट्रस्ट द्वारा पांच टीमें गठित की गई थी दीपक जलाने के लिए प्रत्येक टीम लगभग 300 सदस्य थे, इस तरह सदगुरू परिवार ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ चित्रकूट गौरव दिवस को मनाया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights