बदायूँ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने पुलिस लाइन सभागार कक्ष में लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत जनपद में अपराध नियन्त्रण,सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु चुनाव संबंधित तैयारियों की समीक्षा की गई तथा सम्बन्धित को स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं सकुशल चुनाव सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण,समस्त क्षेत्राधिकारीगण/थाना प्रभारी मौजूद रहे। गोष्ठी में महोदय द्वारा चुनाव के संबंध में vulnerable व critical मतदान केंद्रों पर चर्चा की गई तथा पोलिंग बूथों पर होने वाली समस्याओं व जनपद में आने वाले फोर्स के रुकने के सम्बन्ध में सम्बन्धित को अवगत कराया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।