भारत विकास परिषद गौरीशंकर शाखा की नवागत कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह हुआ,शपथ दिलाई

WhatsApp-Image-2024-04-08-at-12.44.25-1
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। भारत विकास परिषद, गौरीशंकर शाखा की नवागत कार्यकारिणी वर्ष 2024-2025 के लिए चयनित की गई है । इसका शपथ ग्रहण कार्यक्रम जिला पंचायत हाल में हुआ ।जिसमें प्रांतीय अध्यक्ष संजीव जोली, प्रांतीय महासचिव राहुल यदुवंशी एवं प्रांतीय महिला संयोजिका ज्योति खुराना के अतिरिक्त शाखा गौरीशंकर के अधिकांश सदस्यों ने सहभागिता की। दायित्वधारियों के आसन ग्रहण करने के उपरांत सबसे पहले भारत माता की चित्र का माल्यार्पण किया गया एवं दीप प्रज्वलन कर वंदे मातरम् गान कर कार्यवाही प्रारंभ की गई। शाखा के सचिव की ओर से गतवर्ष किए गए कार्यक्रमो की जानकारी सदन को दी गई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जिसपर सभी उपस्थित सदस्यों द्वारा करतल ध्वनि से स्वागत किया गया। उसके पश्चात प्रांतीय महासचिव द्वारा सदस्यों और दायित्वधारियों को शपथ ग्रहण कराई और शाखा सदस्यों को परिषद् के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई साथ ही एक महिला शाखा और एक अन्य शाखा खुलवाने हेतु आग्रह किया। जिसे खोलने हेतु शाखा दायित्वधारियों द्वारा आश्वसन दिया गया। प्रांतीय महिला संयोजका ज्योति खुराना द्वारा मातृशक्ति का आह्वान किया वे अपनी शक्ति का प्रयोग अपने परिवार से प्रारंभ कर समाज को संस्कार मय बनाने हेतु करें। ताकि हम एक संस्कारमय समाज की स्थापना में अपना योगदान दे सके उन्होंने अवगत कराया कि महिलाओं और बच्चों में जागरूकता पैदा कर समाज में व्याप्त बीमारियों से समाज को बचाना चाहिए अपने बच्चों को संस्कार का पाठ पढ़ना आवश्यक है ताकि भारत में एक संस्कारमय समाज स्थापित हो सके ।शाखा समन्वयक बिपिन जौहरी ने अपने विचार रखे। कोषाध्यक्ष रविंद्र उपाध्याय ने एक भजन गाकर सदन का मन मोह लिया। अंत में शाखा अध्यक्ष वीरेश वार्ष्णेय ने सभी मेहमानों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया तथा राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights