चैत्र नवरात्र के लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर लें अधिकारी- डीएम

download-2024-04-06T191603.107
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ । जिला मजिस्ट्रेट मनोज कुमार ने जानकारी देते हुए अवगत कराया है कि इस वर्ष दिनांक 09 अपै्रल 2024 से चैत्र नवरात्र प्रारम्भ हो रहे हैं। हिन्दू समुदाय के नवरात्रि पर्व पर प्रातः से ही हिन्दू श्रद्धालुओं विशेषकर महिलाओं व बच्चों द्वारा मंदिरों में पूजा अर्चना प्रारम्भ कर दी जाती है। नवरात्र में विभिन्न परम्परागत शोभायात्राओं इत्यादि का आयोजन होता है। दिनांक 17 अप्रैल 2024 को रामनवमी की शोभायात्रा निकाली जायेगी। इन आयोजनों व शोभायात्राओं तथा नवरात्र के दौरान जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु उन्होंने नगर मजिस्ट्रेट व समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट व सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन मन्दिरों में अधिक ऋद्धालुओं का आवागमन हो वहां एक रास्ता जाने के लिए दूसरा रास्ता आने के लिये की वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाये। वाहनों को व्यवस्थित रूप से खड़ा करवाने हेतु मन्दिर के प्रबन्धकों के सहयोग से पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाये। उन्होंने निर्देश दिए कि नवरात्र के दौरान अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत इन पर्वों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों, शोभायात्राओं आदि की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर ली जाये तथा थानों के त्यौहार रजिस्टर का अवलोकन कर आवश्यकतानुसार पुलिस तथा गणमान्य व संभ्रान्त व्यक्तियों के साथ शान्ति समिति की बैठकों का आयोजन कर लिया जाए। धार्मिक स्थलों, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठिान, रेल-बस स्टेशनों पर विशेष पुलिस प्रबन्ध किये जाएं तथा नगर मजिस्ट्रेट एवं सभी उप जिला मजिस्ट्रेट अपने अपने क्षेत्रों का नियमित भ्रमण करते हुए आयोजनों पर सतर्क दृष्टि रखें तथा शोभायात्राओं के आरम्भ से समाप्ति तक साथ रहकर कानून एवं शान्ति यवस्था एवं साम्प्रदायिक सद्भाव सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी त्यौहार परम्परागत तरीके से मनाये जाएं तथा कोई नई परम्परा न पड़ने पाये। विवादों की जानकारी प्राप्त कर उनका निराकरण समय पूर्व कर लिया जाए। शोभायात्राओं के रास्ते में पड़ने वाले अन्य सम्प्रदाय के धार्मिक स्थल आदि का चिन्हीकरण कर सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित कर ली जाये। नवरात्रों के दौरान मन्दिरों के आस पास पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। असमाजिक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखी जाये। महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाये तथा पर्याप्त संख्या में महिला पुलिस की तैनाती की जाये। उन्होंने निर्देश दिए कि मन्दिरों में श्रद्वालुओं की भारी संख्या के दृष्टिगत आवश्यकतानुसार बैरीकेटिंग भी कराई जाये। जनपद के समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत जनपद बदायूँ अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत सभी मन्दिरों के आस पास प्रतिदिन सफाई व्यवस्था एवं जलापूर्ति सुनिश्चित की जाये तथा चूना डलवाया जाये। नवरात्र के दौरान मन्दिरों पर निरन्तर सफाई कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित की जाये। आवश्यकतानुसार वाटर टैंकर्स लगवाये जायें। यह सुनिश्चित किया जाये कि मन्दिरों के आस पास किसी भी स्थिति में जलभराव न हो। उन्होंने निर्देश दिए कि यह भी सुनिश्चित किया जाये सतर्क दृष्टि रखी जाये कि मन्दिरों के आस-पास विचरण करने बाले जानवरों की विशेष समस्त उपजिला मजिस्ट्रेट जनपद बदायूँ अपने क्षेत्र में सभी ग्रामों में लेखपालों के माध्यम से दिखवा लें कि कहीं किसी ग्राम में मन्दिर का विवाद हो तो उसको समय रहते निपटा लें। निर्वाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाये। मन्दिरों तथा मार्गों में सीसीटीवी कैमरों का सुचारू संचालन सुनिश्चित कराये जाये सीसीटीवी कैमरों खराब हों तो सम्बन्धित से उनको ठीक कराये जाने की व्यवस्था की जाये।
उन्होंने निर्देश दिए कि यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। आकस्मितता को दृष्टिगत रखते हुए जिला चिकित्सालय सीएचसी व पीएचसी पर राउन्ड दा क्लाॅक डाक्टर्स व पैरामेडीकल स्टाफ की तैनाती की जाये। फायर फाईटिंग ट्रेन्डर्स तथा फायर हाईडेंट को चेक कर रखा जाये तथा कार्मिकों की राउन्ड द क्लाॅक ड्यूटी लगाई जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि वर्तमान में आदर्श आचार संहिता जनपद में लागू होने के कारण धारा-144 दं०प्र०सं० प्रभावी है। धारा-144 दं०प्र०सं० के प्रतिबन्धों को अक्षरशः पालन कराया जाये।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights