आर्य समाज चौक पर राजाराम कन्या इंटर कालेज की छात्राओ ने चुनावी पाठशाला लगाई, किया जागरूक

WhatsApp-Image-2024-04-06-at-16.42.31
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। लोकसभा चुनाव के लिए मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत आर्य समाज चैक पर राजाराम कन्या इण्टर कालेज की छात्राओं द्वारा चुनावी पाठशाला का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं द्वारा लघु नाटिका का मंचन किया गया एवं हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। जिसके माध्यम से मतदाताओं को मतदान दिवस 07.मई .को शतप्रतिशत मतदान करने हेतु जागरूक किया गया। उपस्थित मतदाताओं को सम्बोधित करते हुये जिला विद्यालय निरीक्षक डा0 प्रवेश कुमार ने कहा कि वोट जनता के द्वारा ही परिलक्षित होते हैं। ‘एक नागरिक, एक वोट’ इस कथन का विशेष महत्व है। लोकतंत्र की प्रणाली में मतदाता को वोट देने का एक विशेष अधिकार प्राप्त है। चूंकि वोटों के आधार पर ही सरकार को 5 वर्षों के लिए चुना जाता है, इसीलिए हर एक वोट का विशेष महत्व और हर एक वोट देश के लिए आवश्यक है। चुनाव के अवसर पर सही मतदान करके नागरिकों द्वारा लोकतंत्र की रक्षा की जा सकती है।मतदाता देश के विकास की एक अहम कड़ी होता है। जो पांच वर्षों के लिए देश की कमान अपने द्वारा चुने गए प्रतिनिधि के हाथों में सौंपता है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इस प्रकार अपने देश में एक सही प्रतिनिधि का चयन करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति में मतदान को लेकर जागरूक होना अनिवार्य है।, लोकसभा के चुनाव सभी में भारतीय मतदाताओं ने निर्भीकता, निष्पक्षता, विवेक के साथ अपने मत की शक्ति का प्रयोग किया है और भारत को सशक्त बनाने में योगदान दिया है।युवाओं ने संकल्प किया कि मताधिकार का प्रयोग करने के लिए अपने क्षेत्र के नागरिकों को प्रेरित करेंगे। मतदान जागरूकता का विचार लोगों को मतदान के महत्व को समझने में मदद करना है। मतदाताओं के लिए अपनी सरकार को नियंत्रित करने के लिए मतदान एक महत्वपूर्ण तरीका है। यह नागरिकों के लिए मतदान के बारे में जागरूकता बढ़ाकर यह व्यक्त करने का एक तरीका है कि वे अपने नेताओं से क्या चाहते हैं। इससे बेहतर शासन मिलेगा और हर कोई चाहता है – एक ऐसा लोकतंत्र जो स्वतंत्र, निष्पक्ष और प्रतिनिधित्वपूर्ण हो। इस अवसर पर राजाराम महिला इण्टर कालेज की प्रधानाचार्या अनीता सिंह, पार्वती कन्या इण्टर कालेज की प्रधानाचार्या अमिता आलोक, सहप्रभारी स्वीप सरवर अली, डा0 पंकज कुमार, अंजुम सहर, गीता सागर, आशीष सक्सेना, मनोज भारद्वाज, सत्यप्रकाश अग्निहोत्री, दिनेश पाल, सुवोध कान्त सुमन, प्रियंका, तनुज मिश्रा, समाजसेवी प्रदीप भारद्वाज का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights