उझानी । नगर की तमाम मस्जिदों में जुमा अलविदा की नमाज बड़ी संख्या में लोगों ने अदा कर मुल्क के लिए दुआएं मांगी । शुक्रवार को माह – ए – रमजान का आखिरी जुमा यानि अलविदा पर नगर की तमाम मस्जिदें नमाजियों से खचाखच भरी रही और बड़ी संख्या में लोगों ने जुमा अलविदा की नमाज अकीदत के साथ अदा की । वहीं मस्जिदों के इमामों ने बताया कि इस माह में मुस्लिमों की जिम्मेदारी है कि वह यतीम, बेबा, बीमार व मदारिस ए इसलामिया और जरूरतमंदों तक जकात निकालकर उन तक पहुंचाए । इसके साथ ही नमाजियों को नमाज अदा करने के लिए मस्जिदों की कमेटी की तरफ से पूरे इंतजाम किये गए । नमाज अदा करने के बाद अल्लाह की बारगाह में हाथ उठाकर मुल्क के लिए दुआएं मांगी गई । वहीं सुरक्षा की दृष्टि से उझानी प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह मय पुलिस फोर्स के अपनी पैनी नजर बनाए रहे ।