बिसौली।नगर निवासी रमेश चंद शर्मा पूर्व प्रधानाचार्य गौरी शंकर इंटर कालेज वगरैन का पार्थिव शरीर वृहस्पतिवार को सोत नदी घाट पर पंचतत्व में विलीन हो गया। पूर्व प्रधानाचार्य रमेश चंद शर्मा का गुरुग्राम में नारायण अस्पताल में निधन हो गया था। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनकी तेईस वर्षीय इकलौती बेटी महिमा शर्मा ने पार्थिव देह को मुखाग्नि दी। बेटी द्वारा मुखाग्नि देने पर सब की आँखे भर आयी। इस मौके पर पण्डित राम निवास शर्मा, सभासद दीपक पाठक, वरुण शर्मा,सुबोध शर्मा,अमित शर्मा,राकेश कुमार शर्मा,विश्वेश पाठक,राजकुमार शर्मा,राजपाल शर्मा,दिनेश आर्य,त्रिजीत आर्य,दिग्विजय शर्मा एडवोकेट,मुनेंद्र पाल सिंह आदि मौजूद थे।