काशी पहुंचे सीएम योगी, भाजपा कार्यालय पर करेंगे बैठक-बाबा विश्वनाथ का लेंगे आशीर्वाद

WhatsApp-Image-2024-04-03-at-15.35.50-2
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को वाराणसी पहुंचे। वे बाबतपुर एयरपोर्ट से रोहनिया के लिए रवाना हुए। यहां स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय में लोकसभा चुनाव प्रबंध संचालन समिति की बैठक लेंगे। इसके बाद बाबा विश्वनाथ और काल भैरव के दर्शन करेंगे। शाम को सर्किट हाउस में उनका विश्राम रहेगा। कार्यक्रम के अनुसार शाम करीब चार बजे मुख्यमंत्री वाराणसी पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन और भ्रमण के मद्देनजर यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन जारी किया है। अपराह्न तीन बजे से शाम छह बजे तक डायवर्जन प्रभावी रहेगा।एडीसीपी यातायात राजेश कुमार पांडेय ने शहरवासियों से अपील की है कि बाबतपुर एयरपोर्ट से हरहुआ, तरना, गिलट बाजार, भोजूबीर, जेपी मेहता, सेंट्रल जेल, फुलवरिया फ्लाईओवर, लहरतारा, चांदपुर, मुढ़ैला, रोहनिया मार्ग का इस्तेमाल न करें।  इसके बजाय वैकल्पिक मार्ग के तौर पर बीएचयू से कचहरी-हरहुआ जाने वाले लंका, कमच्छा, सिगरा, मलदहिया, अधांपुल, चौकाघाट, पुलिस लाइन चौराहा, पांडेयपुर से अंडरपास रिंग रोड जा सकते हैं।  वहीं, मंडुवाडीह से कचहरी और हरहुआ जाने वाले आकाशवाणी, रथयात्रा, सिगरा, मलदहिया, अंधरापुल, चौकाघाट, पुलिस लाइन चौराहा, अर्दली बाजार होते हुए बाबतपुर की ओर से जा सकते हैं। बाबतपुर एयरपोर्ट जाने वाले मंडुवाडीह, चांदपुर, लोहता, जंसा, बड़ागांव होते हुए एयरपोर्ट जा सकते हैं।शाम पांच बजे से छह बजे के बीच सर्किट हाउस, कचहरी, चौकाघाट, लहुराबीर, कबीरचौरा, मैदागिन होते हुए श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर और वापसी में सर्किट हाउस तक रूट डायवर्ट रहेगा। एडीसीपी यातायात के अनुसार गौदोलिया/रामापुरा से कचहरी और बाबतपुर एयरपोर्ट जाने वाले नई सड़क, चेतगंज, लहुराबीर, जयसिंह चौराहा, मलदहिया, मरीमाई, अंधरापुल, नदेसर, जेपी मेहता, सेंट्रल जेल तिराहा होते हुए गिलट बाजार की तरफ जाएंगे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights