पीलीभीत। टाइगर रिजर्व में गर्मी शुरू होने के साथ ही जंगल सफारी के समय में भी बदलाव किया गया है। जंगल की सैर करने वाले सैलानी शुक्रवार से सुबह छह बजे से सफारी का आनंद उठा सकेंगे। जंगल सफारी के समय को आधा घंटा कम कर सुबह छह से साढ़े नौ और शाम की शिफ्ट को साढ़े तीन से छह बजे किया गया है।पीटीआर के पर्यटन स्थल पर गर्मी के चलते सैलानियों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। जनपद के अलावा दूरदराज से आने वाले सैलानियों को तृण भोजी वन्य-जीवों के अलावा बाघ के भी दीदार हो रहे हैं। जिससे उनका सफर यादगार हो रहा है। अब तक सफारी वाहन का समय सुबह साढ़े छह से दस और शाम की शिफ्ट में ढाई से साढ़े पांच बजे था, लेकिन हर बार की तरह गर्मी शुरू होते ही एक अप्रैल से समय में बदलाव किया गया है।रेंजर सहेंद्र यादव ने बताया कि गर्मी के चलते जंगल सफारी की समय सीमा में आधे घंटे का बदलाव किया गया है। मुस्तफाबाद पहुंचने वाले सैलानियों को सुबह छह बजे जंगल सफारी जाने के निर्णय किया गया है। एक अप्रैल से इस निर्णय को प्रभावी किया गया है।