बाघ औऱ छुट्टा गौवंश से परेशान लोगों ने लोकसभा चुनाव बहिष्कार का ऐलान किया

WhatsApp-Image-2024-03-31-at-17.41.59
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

न्यूरिया। टाइगर रिजर्व से सटे गांव पंडरी क्षेत्र मे लगातार वाघ की घटनाओ को लेकर किसान और ग्रामीण प्रशासन से नाखुश नजर आ रहे है। क्षेत्र मे कई गांव ने लोकसभा चुनाव के पूर्ण बहिष्कार का ऐलान करते हुए फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ऐसे पोस्टर हरकिशनापुर ,पंडरी, न्यूरिया खुर्द उर्फ़ शिवपुरिया ,विठोरा खुर्द गांव के ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार के पोस्टर गांव मे कई जगहों पर लगाए है। पंडरी और न्यूरिया खुर्द के ग्रामीणों ने मतदान बहिष्कार का प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगे रखी है।मांगो मे उन्होंने बताया कि हमारे क्षेत्र मे सबसे मुख्य मुद्दा वाघो का आतंक है और दूसरा छुट्टा आवारा सांड जो किसानो की फसल पुरी तरह बर्वाद कर रहे है ।साथ ही किसान अपने खेतो की रखबाली करने वाघो के भय से नही जा पा रहे है ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

वाघ के हमलो से आहत है।स्कूली बच्चे दूसरे गाव से पढ़ने आते है ।वह भी वाघो के डर से स्कूल नही जा रहे है।जिससे हमारे बच्चो का भबिष्य अधर मे लटक रहा है। प्रदर्शनकारियो ने बताया कि जब तक क्षेत्र के वाघ प्रशासन ड्रोन कैमरे की मदद से नही पकड़बाएंगे और छुट्टा सांडो से छुटकारा नही मिलेगा तब तक हम गांव बाले मतदान का बहिष्कार करेंगे और बूथ पर कोई भी मतदान करने नही जायेगा। प्रदर्शन मे भजन लाल ,शंकर कश्यप,सर्वेश कुमार। मिलन,विपुल,छोटेलाल, छत्रपाल वर्मा दिलबारी, विमल् ,सत्यजीत,आकाश कुमार,शांतिस्वरूप, हरप्रसाद समेत कई लोग रहे।


रिपोर्टर सुमित राठौर

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights