अखिल भारतीय पाल महासभा का हुआ होली मिलन समारोह
बदायूँ। वुखारा रोड स्थित मानपुर चिकिटया में गोल्डन मैरिज हॉल बरेली में अखिल भारतीय पाल महासभा एवं युवा पाल महासभा के तत्वाधान में होली मिलन समारोह एवं राष्ट्रीय प्रदेश कार्यकारिणी का सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अखिल भारतीय पाल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा० ब्रह्म प्रकाश सिंह पाल, विशिष्ट राजेश कुमारी पाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मा॰ योगेन्द्र पाल प्रदेश अध्यक्ष वेदप्रकाश पाल , प्रदेश महासचिव श्रीपाल पाल मा० रघुनन्दन पाल राष्ट्रीय प्रादेशिक सचिव, ने सर्वप्रथम लोक माता देवी अहिल्या बाई होलकर के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर फूल माला अर्पित किये । ई.आर एस पाल , हाकिम सिंह पाल (बरेली मण्डल अध्यक्ष ) ब्रजेश कुमार पाल पार्षद नगर निगम बरेली , उमेश कुमार पाल जिला अध्यक्ष बरेली, राजेश कुमार पाल जिला अध्यक्ष बदायूँ , महेन्द्र कुमार पाल जिला अध्यक्ष पीलीभीत ने मुख्य अतिथि का फूलमालाओं एवं पटका पहनाकर जोरदार स्वागत किया । क्रार्यक्रम का संचालन आशीष पाल ने किया ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ई. आर एस पाल के द्वारा समापन किया गया वक्ताओं ने होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अभी समाज को बहुत चेतना की आवश्यकता है । राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहां समाज को शिक्षित करने व संगठित होकर अपने पूर्वजों के नाम को रोशन करते हुए भारत को बुलन्दियों पर ले जाना है। ऐसे आयोजन ही हमारी सांस्कृतिक विरासत को बढाने का क़ाम करते हैं। लोक माता देवी अहिल्याबाई होलकर ने मुगलों से लड़ाई की देश के हित के कार्य किया और शिव मंदिरों को जीरोद्वार भी कराये । राजनिति में आगे पढने के लिए समाज को त्याग करना होगा एकत्र होकर संघर्ष करना होगा । उत्तर प्रदेश में आगामी 2026 व2027 के चुनाव में हमारे समाज के प्रत्याशी बडी संख्या में चुनाव लड़ेंगें कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष उमेश पाल , महात्मा जी रामस्वरूप बघेल, रामचरन पाल पूर्व जिलापंचायत प्रत्याशी भाजपा बदायूँ , मदन लाल पाल , एस पी सिंह बघेल , अनिल कुमार पाल , रामनाथ पाल , सुरेन्द्र पाल, सन्तोष पाल, पुष्पेन्द्र पाल आदि मौजूद रहे।













































































